Bharat Mata को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने, जानिए कौन हैं Mother India? कहां हैं मां का मंदिर?
Kaun hai Bharat Mata? साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों ने अभी से ही कमर कस ली है। मोदी सरकार के खिलाफ जहां इस वक्त पूरा विपक्ष INDIA महांगठबंधन के साथ खड़ा हो गया है तो वहीं 15 अगस्त 2023 के भाषण में लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने दावा किया है कि 'अगले साल वो ही यहां से ध्वजारोहण करेंगे'।

संसद में भी पक्ष और विपक्ष दोनों 'भारत माता' की बातें करते नजर आए, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 'मणिपुर में भारत मात की हत्या हुई' तो वहीं उनके बयान पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 'भारत मां की हत्या वाली बात पर कांग्रेस के सांसदों ने मेज थपथपाई।'कुल मिलाकर चारों ओर 'भारत माता' की रक्षा की ही बातें हो रही हैं।
चलिए जानते हैं 'भारत माता' के बारे में विस्तार से, जिसे हर भारतीय को जानना बहुत ज्यादा जरूरी है...
दरअसल 'भारत माता' देवी के रूप में भारत का राष्ट्रीय अवतार है, जिन्हें विचारों के आधार पर चित्रित किया गया है। लोकप्रिय उपन्यास आनंदमठ (1882) में 'भारत माता' को मां दुर्गा और काली से अविभाज्य रूप में दिखाया गया था हालांकि बाद में इनके रूपों में बदलाव हुए और अब मां की जो तस्वीर सामने आती है , उसमें वो केसरिया साड़ी पहने, हाथ में भगवा ध्वज लिये दिखाई जाती हैं और साथ में उनका वाहन सिंह होता है।
अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने बनाई थी तस्वीर
लेकिन साल 1905 में अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत माता की जो तस्वीर बनाई थी, वो ही मां की पहली तस्वीर मानी जाती है, हालांकि उस तस्वीर में 'भारत माता' के साथ भारत का नक्शा नहीं था। हमारे देश में 'भारत माता' के मंदिर ज्यादा नहीं हैं लेकिन 'भारत माता' का पहला मंदिर काशी में खुला था, जिसका उद्घाटन सन् 1936 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ही किया था।
'भारत माता की जय'
'भारत माता' का मंदिर बनारस के काशी विद्यापीठ के परिसर में स्थित हैं इसके अलावा 'भारता माता' का मंदिर हरिद्धार, कुरुक्षेत्र और कोलकाता में भी है। तो वहीं 'भारत माता की जय' स्वाधीनता संग्राम के समय सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाला लोकप्रिय नारा था, जो कि बहुत ऊर्जावान माना जाता है इसलिए आज भी इसका उद्घोष राष्ट्रप्रेम या राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों पर किया जाता है।










Click it and Unblock the Notifications