VIDEO : क्या राहुल की दाढ़ी पर 'फिदा' हो गए वयोवृद्ध खड़गे ? Bharat Jodo Yatra की तस्वीर वायरल
Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस सुप्रीमो खड़गे राहुल गांधी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे। हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी की दाढ़ी छूते दिखे और दोनों मुस्कुराते भी दिखे।

कांग्रेस नेताओं की Bharat Jodo Yatra कई राज्यों से गुजरने के बाद फिलहाल राजस्थान में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले 100 से अधिक दिनों से पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ने के कारण राहुल के लुक्स काफी अलग चुके हैं। इसी लुक को हाइलाइट करते दिखे कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। उन्होंने राहुल की दाढ़ी सहलाई और ये मोमेंट्स कैमरे में कैप्चर हो गए। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सुर्खियों में राहुल की दाढ़ी, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वयोवृद्ध कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी उम्र से लगभग एक तिहाई जूनियर राहुल गांधी के साथ उनकी उम्र का हो जाने का प्रयास किया। ट्विटर हैंडल @Politics_2022_ से शेयर की गई वीडियो में खड़गे ने पुचकारने के अंदाज में राहुल की दाढ़ी सहलाई। इसी दौरान दोनों नेताओं को हंसते भी देखा गया। खड़गे का हाथ पकड़े राहुल उनकी हथेली पर थपकियां लगाते दिखे।
Kharge ji matching vibes with Rahul Gandhi like friends.🔥🔥 pic.twitter.com/ortFXc5b7L
— Amock (@Politics_2022_) December 19, 2022
वरिष्ठ पत्रकार ने बताया साथ आने का कारण
बता दें कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से गुजर रही Bharat Jodo Yatra के दौरान तमाम कांग्रेस नेता पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क के प्रयास भी कर रहे हैं। कई जगहों पर राहुल की रैलियां भी हुई हैं। राजस्थान में वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी को भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करते देखा गया। कांग्रेस ने@bharatjodo हैंडल से ट्वीट की गई वीडियो में दिखाया कि ओम थानवी ने बिखरते भारत को जोड़ने के प्रयास में सहयोग की बात कही। पत्रकारों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी। वो कहते हैं बिखरते हुए भारत को अगर कोई जोड़ने चला है तो हमें उसका साथ ज़रूर देना चाहिए। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/CoElGWiD51
— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 20, 2022
विदेश से भी समर्थन का दावा
इसके अलावा कांग्रेस इसी ट्विटर हैंडल से कई और वीडियो ट्वीट कर चुकी है। इसमें दावा किया गया है कि विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों से भी उनकी पदयात्रा को समर्थन मिल रहा है। ऐसी ही एक वीडियो में दिखाया गया है ब्रिटेन के कैम्ब्रिज से सांसदों और काउंसलर्स ने कांग्रेस के नाम सद्भावना पत्र लिखा है। बैजू तिटाला यह लेटर लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। फिलहाल पदयात्रा राजस्थान के अलवर में है।
विदेश तक पहुंची भारत यात्रा की गूंज।
— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 20, 2022
कैम्ब्रिज के सांसदों और कॉउसलर्स का सद्भावना पत्र लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए बैजू तिटाला।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/pzFUnCd8tg
जम्मू कश्मीर में विराम
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में पदयात्रा पूरी होने वाली है। 21 दिसंबर को राजस्थान के अलवर में यात्रा विराम लेगी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा में 24 दिसंबर को प्रवेश करेगी। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में जाने की योजना है। यात्रा का अंतिम पड़ाव केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर होगा।
किन राज्यों से गुजरे कांग्रेसी नेता
यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। विगत सात सितंबर से शुरू हुई पदयात्रा तमिलनाडु और राजस्थान समेत आठ राज्यों को कवर कर चुकी है। राहुल और कई दिग्गज कांग्रेसी हिंदी भाषी राज्य- मध्य प्रदेश समेत गैर हिंदी भाषी राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी पदयात्रा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications