Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में शरद पवार कर सकते हैं यात्रा का स्वागत, देंगे विपक्ष की मजबूती का संदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। महाराष्ट्र में शरद पवार उसका स्वागत कर सकते हैं।

Sharad Pawar in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। ये यात्रा अभी कर्नाटक में है। इसके बाद 20 अक्टूबर को इसकी एंट्री आंध्र प्रदेश में होगी। वहां से यात्रा तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में आने के बाद 9 नवंबर को एनसीपी चीफ शरद पवार इस यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान उनकी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात होगी।

rahul gandhi

सूत्रों के मुताबिक एनसीपी चीफ एक मजबूत विपक्ष चाहते हैं। उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ लंबा गठबंधन भी रह चुका है। ऐसे में वो महाराष्ट्र में इस यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस कार्यक्रम का मकसद बीजेपी को ये संदेश देने के लिए किया जाएगा कि विपक्ष एकजुट है। हालांकि अभी तक शरद पावर या फिर एनसीपी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

पहले कही थी ये बात
पिछले महीने एक कार्यक्रम में शरद पवार से भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था। उस दौरान पवार ने कहा था कि बड़ी पदयात्राओं या पैदल मार्च जैसे 'भारत जोड़ो यात्रा' का राजनीतिक प्रभाव पड़ता है। लोग ऐसे कार्यक्रमों का ईमानदारी से स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस तरह की पत्रयात्रा निकाली थी, तो उसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने खुद किसानों के लिए 1980 में एक मार्च निकाला था, जो जलगांव से नागपुर तक था। पवार के मुताबिक पार्टी और राहुल गांधी के दृष्टिकोण से कांग्रेस ने ये यात्रा शुरू की है, ऐसे में इसकी उपयोगिता से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है।

मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी की यात्रा अभी कर्नाटक में है। वहां पर उनको जनता का अच्छा-खासा समर्थन मिल रहा। वहीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया, ऐसे में राहुल ने यात्रा को कुछ वक्त के लिए रोककर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+