Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी से प्रभावित कांग्रेस कार्यकर्ता, शर्ट उतार कर रहे हैं पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एक तरफ जहां राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी सिर्फ टी शर्ट पहनकर चल रहे हैं तो करनाल में आज पार्टी के कार्यकर्ता बिना शर्ट के नजर आए।

congress

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा पहुंच गई है। जिस तरह से राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इतनी कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी हाफ स्लीव की टी शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, इसको लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है। राहुल गांधी की हाफ टी शर्ट को लेकर उनसे भी सवाल पूछे जा चुके हैं। इस बीच अपने नेता से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता अब अलग ही जोश में नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा की आज जब करनाल से शुरुआत हुई तो पार्टी के कार्यकर्ता टी शर्ट तो छोड़िए बिना कपड़ों के ही इसमे नजर आए। जी हां, आग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता बिना शर्ट पहने ही नजर आए और गाड़ी के ऊपर खड़े होकर डांस करते दिखे।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का बिल्कुल ही अलग अंदाज नजर आ रहा है। वह इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। कभी वह फिल्म जगत की हस्ती तो कभी खेल जगत की तो कभी आरबीआई के पूर्व गवर्नर तो कभी रॉ के पूर्व चीफ के साथ नजर आ रहे हैं। वह अपनी मां के साथ अलग ही अंदाज में दिखते हैं तो बहन प्रियंका के साथ अपना प्यार जाहिर करते दिखते हैं। हाल ही में वह एक बच्चे को अपने कंधे पर बैठाकर चलते दिखे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस तरह से बारिश में भीगते हुए वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, वह तस्वीर भी लोगों में काफी वायरल हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो यह दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई थी। इसके बाद यह यात्रा कई राज्यों में होते हुए देश की राजधानी पहुंची, इसके बाद यह उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा पहुंच गई है। 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जम्मी कश्मीर में खत्म होगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि पार्टी का कहना है कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि लोगों को एकजुट करने की यात्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+