Bharat Jodo Yatra : दिल्ली पहुंचेंगे राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी, आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Bharat Jodo Yatra Congress नेताओं के साथ कल Delhi में प्रवेश करेगी। सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा करीब साढ़े तीन महीनों में 8 से अधिक राज्यों को कवर कर चुकी है। भीड़ के कारण दिल्ली के Traffic पर कुछ फैसले लिए गए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित सामाजिक-राजनीतिक लोग भी शामिल होते हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। एक परामर्श में कहा गया, यात्रियों से अनुरोध है कि यदि संभव हो तो प्रभावित सड़कों से बचकर/बाईपास करके यात्रा करें और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे इसमें सहयोग करें। सड़कों पर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जनता से सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।
बता दें कि यात्रा 24 दिसंबर को सुबह करीब 6:30 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। पदयात्रा में शामिल तमाम कांग्रेस नेता करीब 10:30 बजे जय देव आश्रम पहुंचेगी। यात्रा शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) / रेलवे स्टेशनों/हवाई अड्डों पर जाने और आगे की यात्रा बनाने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक योजना बनाने का अनुरोध किया गया है।

Recommended Video

24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा में प्रवेश करेगी। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में जाने की योजना है। यात्रा का अंतिम पड़ाव केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर होगा।
किन राज्यों से गुजरे कांग्रेसी नेता
यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। विगत सात सितंबर से शुरू हुई पदयात्रा तमिलनाडु और राजस्थान समेत आठ राज्यों को कवर कर चुकी है। राहुल और कई दिग्गज कांग्रेसी हिंदी भाषी राज्य- मध्य प्रदेश समेत गैर हिंदी भाषी राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी पदयात्रा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications