देश को जल्द मिलेगी पहली इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन, भारत बायोटेक का क्लिनिकल ट्रायल सफल

नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश के जल्द ही पहली इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन मिलने वाली है। भारत बायोटेक ने बूस्टर डोज बीबीवी 154 इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल सफल रहे हैं। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने घोषणा की कि BBV154 कंट्रोल्ड क्लिनिकल ट्रायल में सुरक्षित, सहनशील और इम्युनोजेनिक साबित हुई हैं।

 Bharat Biotech completes phase III clinical trials for BBV154 intranasal covid vaccine

भारत बायोटेक के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। भारत बायोटेक ने कहा कि BBV-154 इंट्रानैसल वैक्सीन का पहला और दूसरा क्लीनिकल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान वैक्सीन को पहली और दूसरी खुराक के तौर पर दिया गया। सफल परीक्षण होने के बाद बूस्टर डोज के तौर पर भी इसका परीक्षण किया गया। हालांकि बूस्टर डोज उन्हीं लोगों को दी गई थीं। जो कोविड की दोनों वैक्सीन लगवा चुके थे।

तीसरे चरण के दोनों ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़े राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण (एनआरए) को अनुमोदन के लिए भेजे गए हैं। भारत बायोटेक ने पूरे भारत में 14 जगहों पर परीक्षण किए थे। नैसल वैक्सीन के पिछले साल आयोजित फेज 1 और फेज 2 ट्रायल में कुल 400 और 650 व्यक्तियों ने भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+