कोवैक्सिन पर बड़ी खबर: भारत बायोटेक ने पूरा किया फाइनल फेज-3 का ट्रायल, डेल्टा वेरिएंट पर भी 65.2% असरदार
कोवैक्सिन पर बड़ी खबर: भारत बायोटेक ने पूरा किया फाइनल फेज-3 ट्रायल, डेल्टा वेरिएंट पर भी 65.2% असरदार
नई दिल्ली, 03 जुलाई: हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का फाइनल फेज-3 का ट्रायल पूरा कर लिया है। फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सिन फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल में 77.8% असरदार साबित हुई है। प्री-प्रिंट डेटा का हवाला देते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के लिए फाइनल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। विश्लेषण से पता चला है कि कोवैक्सिन कोरोना के गंभीर मरीजों और कोरोना के डेल्टा वेरिएंट पर भी असरदार है। भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सिन डेल्टा वेरिएंट (SARS-CoV-2, B.1.617.2) के खिलाफ 65.2 प्रतिशत सुरक्षा देता है।
Recommended Video

भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सिन कोरोना के गंभीर मरीजों के खिलाफ 93.4 फीसदी प्रभावी है। भारत बायोटेक ने 130 कोरोना के पुष्ट मामलों पर ये ट्रायल किया है।
कोवैक्सिन डेल्टा वेरिएंट पर प्रभावी होना राहत की खबर है। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट इस वक्त दुनियाभर के लिए चिंता का कारण है, क्योंकि यह बाकी वेरिएंट के मुकाबले तीन गुना ज्यादा संक्रामक है।
COVAXIN® Proven SAFE in India's Largest Efficacy Trial. Final Phase-3 Pre-Print Data Published on https://t.co/JJh9n3aB6V pic.twitter.com/AhnEg56vFN
— BharatBiotech (@BharatBiotech) July 2, 2021
बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर कोवैक्सिन 63.6 फीसदी असरदार है। कोवैक्सिन फेज -3 का ट्रायल प्री-प्रिंट सर्वर पर प्रकाशित किया गया है। ट्रायल के लिए भारत के 25 अस्पतालों को चुना गया था। बड़े पैमाने में कोवैक्सिन के फाइनल ट्रायल के लिए डबल-ब्लाइंड, रैंडमाइज्ड, मल्टी-सेंटर क्लिनिकल तैयार किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रायल में 18 से 98 वर्ष के आयु वर्ग के मरीजों को शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications