#BharatBandh: तीन वीडियो, देखिए कैसे हिंसक हुआ आंदोलन

Recommended Video

    Bharat Bandh:Gwalior में Protestors ने की खुलेआम Firing, Watch Video | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर दिए गए फैसले के खिलाफ दलित संगठनों के बुलाए भारत बंद ने कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया है। मध्य प्रदेश के मुरैना में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक शख्स की मौत की भी खबर है। उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों से हिंसा और आगजनी की खबरें हैं। राजस्थान में भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों का पुलिस से टकराव हो रहा है। बंद के कारण पंजाब में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

    झारखंड में कई घायल

    झारखंड की राजधानी रांची में प्रदर्शनकारी हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़को पर उतरे। इस दौरान पुलिस से झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा, हापुड़, गाजियाबाद, फरिदाबाद में तोड़-फोड़ और रास्ता जाम कर दिया गया है।

    भिंड में पत्थरबाजी

    मध्य प्रदेश के भिंड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। मेरठ में भी भारत बंद का प्रदर्शन हिंसक हो गया है प्रदर्शनकारियों ने कारों और अन्य वाहनों में की तोड़फोड़ की है। भीड़ ने पुलिस चौकी को आग लगा दी, वहीं 2 बसों को भी आग लगा दी।

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बुरी तरह पीटा

    प्रदर्शनकारी हाथों में लाठी-डंजे लिए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं पुलिस भी आंदोलनकारियों पर जमकर लाठी चला रही है। कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। मेरठ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लीठियां बरसाईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+