Bharat Bandh Today Update: आज भारत बंद: जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
Bharat Bandh: आज भारत बंद: जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
नई दिल्ली, 25 सितंबर: किसानों ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए सोमवार यानी 27 सितंबर को भारत बंद आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने 27 सितंबर को "भारत बंद" करने की लोगों से अपील की है। भारत बंद का आह्वान सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक किया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन के भी 26 सितंबर को 10 महीने हो जाएंगे। किसानों का कहना है कि भारत बंद से उनका यह किसान आंदोलन और मजबूत होगा। किसान आंदोलन का पिछले हफ्ते 300 दिन पूरे हो गए हैं। एसकेएम ने कहा है कि समाज के विभिन्न वर्गों को देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठनों द्वारा किसानों के समर्थन और एकजुटता के लिए संपर्क किया जा रहा है, जो भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक आंदोलन से साथ जुड़े हैं।
Recommended Video

आज भारत बंद: जानें क्या बंद रहेगा?
- अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने 'भारत बंद' को अपना समर्थन दिया है। इसलिए ऐसी संभवनाएं हैं कि देश में कई बैंक में 27 सितंबर को काम नहीं होगा। हालांकि एआईबीओसी ने सरकार से किसानों की मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ फिर से बातचीत शुरू करने और तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया।
- 27 सितंबर को हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन बंद रह सकते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने कहा कि " भारत बंद" की योजना के लिए श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों और छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया जा रहा है।
- दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह दिल्ली के अंदर जाकर तो विरोध नहीं करेंगे लेकिन सीमाओं पर रोड ब्लाक किए जाएंगे।
- हरियाणा में 27 सितंबर को सभी राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को 10 घंटे यानी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक किया जाएगा।
-किसानों ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं भी बंद रहेंगे।
- मार्केट, दुकान, मॉल, उद्योग भी बंद रहेंगे।
-स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और अन शिक्षण संस्थानों को भी बंद करवाए जा सकते हैं।
- किसानों का दावा है कि किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं करने दिए जाएंगे।
27 सितंबर को भारत बंद: जानें क्या खुला रहेगा?
- किसानों ने दावा किया है कि अस्पताल, केमिस्ट शॉप (दवाई की दुकान) एंबुलेंस समेत अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी।
-फायर ब्रिगेड, व्यक्तिगत इमरजेंसी जैसी किसी भी धटना से जुड़े कार्यक्रमों और कामों को नहीं रोका जाएगा।
- वहीं कोरोना से जुड़ी किसी भी सर्विस को बाधित नहीं किया जाएगा।
- अगर किसी छात्र को परीक्षा या इंटरव्यू में जाना है तो उसे भी नहीं रोका जाएगा।
-इसके अलावा किसान संगठनों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि भारत बंद का सर्मथन करने के लिए किसी के साथ कोई जोर-जबरदस्ती ना की जाए। लोगों से स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए।
-इस आंदोलन में किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ ना की जाए।












Click it and Unblock the Notifications