क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एक गांव 15 किसान और 10 दिन: टिकैत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को तीन महीने से ज्यादा हो गया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने कहा है कि अगर इसको रद्द नहीं किया गया तो वो 2 अक्टूबर 2021 तक आंदोलन करेंगे। जबकि सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है लेकिन किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Recommended Video

    Farmer Protest: किसान संगठनों ने तेज किया आंदोलन, आज मनाएंगे शहीदी दिवस | वनइंडिया हिंदी

    किसान आंदोलन के लाइव अपडेट-

    dcdc

    Newest First Oldest First
    7:44 AM, 4 Mar

    टिकैत ने कहा ट्रैक्टर किसानों का टैंक है। ये आंदोलन कार से नहीं होते। एक गांव, एक ट्रैक्टर 15 किसान और 10 दिन यह फार्मूला है।
    7:43 AM, 4 Mar

    किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से कहा कि अगला जो आंदोलन होगा उसमें कहीं बैरिकेडिंग नहीं होनी चाहिए, अगर होगी तो इसे तोड़ा जाएगा।
    7:31 AM, 3 Mar

    6 मार्च को जब विरोध प्रदर्शन के 100 दिन पूरे होंगे तो तो किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को अलग-अलग स्थानों पर रोकेंगे: किसान मोर्चा
    7:30 AM, 3 Mar

    संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वो पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न देने की अपील करेंगे।
    10:25 PM, 2 Mar

    सरकार की तरफ से इस आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया गया था। केंद्र सरकार में हरियाणा के जो 3 केंद्रीय मंत्री हैं, उन 3 केंद्रीय मंत्रियों का उनके गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी: संयुक्त किसान मोर्चा
    10:25 PM, 2 Mar

    10 ट्रेड संगठनों के साथ हमारी मीटिंग हुई है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों का जो निजीकरण कर रही है उसके विरोध में 15 मार्च को पूरे देश के मज़दूर और कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे और रेलवे स्टेशनों के बाहर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे: योगेंद्र यादव, संयुक्त किसान मोर्चा
    8:05 AM, 2 Mar

    इसमें से सबसे अधिक करीब 60 लाख रुपये बीमार लोगों के उपचार पर खर्च हुए हैं: किसान मोर्चा
    8:04 AM, 2 Mar

    आंदोलन के दौरान अभी तक 4694 लोगों ने करीब पांच करोड़ रुपये का चंदा दिया है: किसान मोर्चा
    8:04 AM, 2 Mar

    किसान आंदोलन में आने वाले चंदे और खर्च पर लगातार सवाल उठने के बाद संयुक्त किसान मोर्चे ने कुंडली बॉर्डर पर पूरा हिसाब सार्वजनिक किया।
    8:14 AM, 1 Mar

    भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रही है, लेकिन किसान जाति और धर्म में नहीं बटेंगा।
    12:52 AM, 1 Mar

    सहारनपुर महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि कमजोर विपक्ष की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    7:33 PM, 28 Feb

    अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मेरठ की किसान पंचायत में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जब राकेश टिकैते रो पड़े तो मुझसे यह देखा नहीं गया।
    7:32 PM, 28 Feb

    राकेश टिकैत ने कहा, किसानों और सरकार के बीच 16 बार वार्ता हुई है। लेकिन, सरकार के जिम्मेदार व्यक्ति कृषि कानूनों की वापसी पर जवाब देना नहीं चाहते हैं। जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा धरना बदस्तूर जारी रहेगा।
    4:47 PM, 28 Feb

    अगर किसान आंदोलन फेल होगा तो युवा बेरोजगार हो जाएगा। किसान की जमीन नहीं बचेगी। जमीनें कम्पनियों के पास चली जाएंगी। रोटी की कीमत कंपनी तय करेंगी: टिकैत
    4:47 PM, 28 Feb

    सरकार को एमएसपी की गारंटी देनी होगी। जब तक तीनों कानूनों की वापसी नहीं होगी, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी: सहारनपुर में राकेश टिकैत
    4:47 PM, 28 Feb

    राकेश टि‍कैत ने कहा कि आंदोलन स्‍थल पर सरकार ने हमारे लि‍ए पहले तारबंदी की, फि‍र कटीले तार लगाए। सरकार ने किसान की पगड़ी उछालने का काम किया और तिरंगे को ठेस पहुंचाई।
    4:46 PM, 28 Feb

    अब देश मे हल क्रांति होगी। हाथों में खेती के औजार लेकर किसान सरकार से भिड़ेगा। 40 लाख ट्रैक्टरों से किसानों का आंदोलन होगा। यह जंग छिड़ चुकी है। अब किसान चुप नहीं बैठेगा: टिकैत
    4:45 PM, 28 Feb

    सहारनपुर के लखनौर में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा- कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एकजुट हैं और इनको सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा।
    3:50 PM, 28 Feb

    आंदोलनजीवियों ने ही हमे लोकतंत्र दिया और अंग्रेज़ो से लड़ कर इस देश को आज़ाद कराया। ये काले कानून आपको वापस लेने ही होंगे, इससे कम पर देश का किसान मानने वाला नहीं है: संजय सिंह, आप सांसद
    3:49 PM, 28 Feb

    भाजपा को शर्म आनी चाहिए। पिछले 100 दिन से किसान दिल्ली बॉर्डर पर परिवार समेत बैठे है, उनमें से 80% किसानों के बेटे देश की सीमा पर खड़े है, जिन्हें भाजपा वाले आतंकवादी, देशद्रोही और नक्सली का टैग दे रहे है: भगवंत मान
    3:49 PM, 28 Feb

    कमल के फूल वाले सड़क पर किसानों के लिए काँटे लगा रहे है: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
    3:12 PM, 28 Feb

    लाल किले का पूरा कांड इन्होंने खुद कराया। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे। जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे: मेरठ में अरविंद केजरीवाल
    3:12 PM, 28 Feb

    केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल
    3:11 PM, 28 Feb

    आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है, 95 दिनों से कड़कती ठंड में किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। 250 से ज़्यादा​ किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने ​केवल धोखा देखा है:मेरठ में किसान महापंचायत में अरविंद केजरीवाल
    3:11 PM, 28 Feb

    मेरठ की किसान महापंचायत में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है।
    2:06 PM, 28 Feb

    राजस्थान के कोटा जिले के विधायक भरतसिंह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की कमियां गिनाते हुए इनको वापस लिए जाने की मांग की है।
    12:24 PM, 28 Feb

    वे किसानों के हित की बात जागकर किए होते तो उन्हें आत्महत्या नहीं करनी पड़ती: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
    12:24 PM, 28 Feb

    हमें किसानों और देश की चिंता है और राहुल गांधी को सोने की चिंता रहती है: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
    9:50 AM, 28 Feb

    AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए AAP ने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और सांसद भगवंत मान शामिल होंगे।
    7:22 AM, 28 Feb

    दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित।
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Bharat Bandh of of trade unions banking transport services to be affected live updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X