क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ मिलाजुला रहा भारत बंद

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के विरोध में आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नए ई-वे बिल और जीएसटी के विरोध में आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन मिला है। व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक सभी बाजार बंद रखने का ऐलान किया। वहीं, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपील की है कि सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां इस दौरान अपने वाहन खड़े कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएं। पढ़िए, भारत बंद का लाइव अपडेट।

bharat bandh

लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
7:38 PM, 26 Feb

कई राज्यों में भारत बंद का असर दिखा तो कई राज्यों में जनजीवन सामान्य रहा। कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।
7:37 PM, 26 Feb

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का आज मिला जुला असर रहा।
6:08 PM, 26 Feb

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घर से लेकर सचिवालय तक साइकिल की सवारी कर तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया।
6:07 PM, 26 Feb

शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जम्मू में स्कूटी में आग लगाकर विरोध जताया।
6:07 PM, 26 Feb

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केरल में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए. इस दौरान केरल सचिवालय के सामने तिरुवनंतपुर से सांसद शशि थरूर रस्सी से ऑटो को खींचते हुए नजर आए.
12:57 PM, 26 Feb

देशभर के कई राज्यों में भारत बंद का असर दिख रहा है। व्यापारिक संस्थान बंद हैं और रास्तों पर भी लोग कम ही दिख रहे हैं। वहीं कई राज्यों में बंद का असर कम है।
12:56 PM, 26 Feb

ल कीमतों को लेकर बुलाए गए भारत बंद को ट्रेड यूनियनों और ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का समर्थन मिला है।
12:55 PM, 26 Feb

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर पटना में अपने घर से सचिवालय तक साइकिल चलाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा, "पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का मकसद किसानों को तंग करना है। बिहार सरकार ने भी टैक्स बढ़ा दिया है। सीएम के पास कोई जवाब नहीं रहता है।"
12:55 PM, 26 Feb

केरल: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रस्सी से ऑटो खींचा। शशि थरूर ने कहा, "जहां अमेरिका में लोग पेट्रोल पर 20% टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260% टैक्स दे रहे हैं।"
10:35 AM, 26 Feb

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दिखा बंद का असर, नए ई-वे बिल, जीएसटी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने बुलाया है भारत बंद
पश्चिम बंगाल
10:14 AM, 26 Feb

क्या क्या खुले रहेगा

भारत बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं, मेडिकल स्टोर, दूध-सब्जी की दुकानें आदि खुली रहेंगी, बैंक सेवाएं भी प्रभावित ना होने की उम्मीद
9:13 AM, 26 Feb

भुवनेश्वर

ओडिशा के भुवनेश्वर में बंद का मिला-जुला असर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने बुलाया है बंद
भुवनेश्वर
8:48 AM, 26 Feb

बाजार रहेंगे बंद

भारत बंद के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक सभी बाजार बंद रखने का ऐलान, अपने वाहन खड़े कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां
8:45 AM, 26 Feb

भारत बंद

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने किया है आज भारत बंद का आह्वान, भारत बंद को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन

Comments
English summary
Bharat Bandh Live Updates Protest Against Fuel Prices And GST.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X