क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष का भारत बंद, कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के भारत बंद को 21 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। भारत बंद के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की भी खबरें आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की खबरें सामने आई हैं। कई स्थानों पर ट्रेनें भी रोकने की कोशिश की गई है। पढ़िए, भारत बंद का पल-पल का लाइव अपडेट।

bharat bandh

Newest First Oldest First
5:22 PM, 10 Sep

राज्य में भारत बंद शान्तिपूर्ण रहा। उज्जैन, कटनी और जबलपुर में कुछ मामले दर्ज हुए, 110 से 115 लोग गिरफ्तार किए गए हैं: मकरंद दोसकर आईजी लॉ एंड ऑर्डर(मध्य प्रदेश)
5:22 PM, 10 Sep

राज्य में भारत बंद शान्तिपूर्ण रहा। उज्जैन, कटनी और जबलपुर में कुछ मामले दर्ज हुए, 110 से 115 लोग गिरफ्तार किए गए हैं: मकरंद दोसकर आईजी लॉ एंड ऑर्डर(मध्य प्रदेश)
4:27 PM, 10 Sep

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि जिस तरह से रुपया कमजोर हुआ है, वो संकट की बात है। 2012 में जो लोग पेट्रोल डीजल के दामों पर चिल्लाते थे, आज सरकार में आने पर खामोश हैं।
3:49 PM, 10 Sep

भारत बंद: कर्नाटक के दावनगेरे, चामराजनगर, कोलार, बेंगलुरू, शिमोगा और तुमकुर में बहाल की गईं बस सेवाएं
3:43 PM, 10 Sep

महाराष्ट्र: भारत बंद के दौरान शहर में जबरन दुकानें बंद कराने पर पुणे पुलिस ने MNS के 6 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
2:33 PM, 10 Sep

भारत बंद के कारण यूपी के मेरठ में 3500 प्राइवेट बसों का संचालन बंद, निजी बस ऑपरेटर्स ने किया बंद का समर्थन, कमिश्नरी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
2:18 PM, 10 Sep

जो लोग कहते थे ‘मोदी जी आएंगे, विकास लाएंगे’ वो अब कहां है? तेल देखो तेल की कीमतों की धार देखो। गरीबों की छाती पर, अमीरों का विकास देखो: तेजस्वी यादव
2:12 PM, 10 Sep

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर साधा पीएम मोदी पर निशाना, लिखा- 'पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर मोदी जी कहते थे। मैं यह कर दूंगा, वो कर दूंगा, आकाश को धरती पर ला दूंगा। क्या हुआ मोदी जी? आप तो तेल की कीमतों को ही आकाश पर ले गए। अब कह रहे है 2022 तक कर दूंगा। मैं तो कहता हूँ मोदी जी, तेल न मिठाई, चूल्हे धरी कड़ाही'
2:00 PM, 10 Sep

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव के पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाया भारत बंद के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप, कहा- हम शांतिपूर्ण विरोध के पक्ष में
1:44 PM, 10 Sep

यूपी के मेरठ में भी भारत बंद का असर, मवाना बस अड्डे पर बसों का संचालन बंद, यात्रियों को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना
1:31 PM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिहार, मध्य प्रदेश, मुंबई और यूपी के कई शहरों में कांग्रेस समेत विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन
1:15 PM, 10 Sep

यूपी के वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय और पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
1:12 PM, 10 Sep

पेट्रोल डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम, सड़क पर गाडियों की लंबी कतार लगी
12:55 PM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण सरकार के हाथ में नहीं है, तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय वजहों से बढ़ रहे हैं, इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है: रविशंकर प्रसाद
12:48 PM, 10 Sep

लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन आज क्या हो रहा है, पेट्रोल पंप और बसों में तोड़फोड़ की जा रही है, लोगों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है: रविशंकर प्रसाद
12:47 PM, 10 Sep

भारत बंद के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है, एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं दिया जा रहा है, बिहार के जहानाबाद में बच्ची की मौत का जिम्मेदान कौन है: रविशंकर प्रसाद
12:46 PM, 10 Sep

भारत बंद को लेकर विपक्ष पर भाजपा का पलटवार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- भारत बंद के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है
12:35 PM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती की कीमतों के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस नेता और 1984 सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार ने लिया भारत बंद में हिस्सा
12:33 PM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती की कीमतों के खिलाफ दिल्ली में आप नेता आतिशी मार्लेना, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा ने किया विरोध प्रदर्शन
12:26 PM, 10 Sep

भारत 'बंद' नहीं होगा, भारत आगे बढ़ेगा और प्रगति करेगा, कांग्रेस के इस आह्वान पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है, उनके महागठबंधन का गुब्बारा भी जल्दी ही फूटेगा: मुख्तार अब्बास नकवी
12:16 PM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के प्रीत विहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल ढोकर किया विरोध प्रदर्शन
12:12 PM, 10 Sep

भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में बच्ची की मौत की खबर, गया में विरोध प्रदर्शन के कारण रास्ते में फंसी एंबुलेंस
12:01 PM, 10 Sep

भाजपा सरकार को इतना घमंड है कि जब देश में विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है तो उसने देश के कई हिस्सों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए: अखिलेश यादव
11:53 AM, 10 Sep

विपक्षी एकजुटता पर बोले राहुल गांधी, आज पूरा विपक्ष यहां एक साथ बैठा है, हम सब मिलकर एक साथ भाजपा को हटाने का काम करेंगे
11:39 AM, 10 Sep

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता: राहुल गांधी
11:38 AM, 10 Sep

नोटबंदी से देश को क्या मिला, पीएम मोदी जनता को आज नहीं बताते, नोटबंदी से चोरों का कालाधन सफेद हुआ: राहुल गांधी
11:36 AM, 10 Sep

पीएम मोदी जहां जाते हैं, देश को तोड़ने का काम करते हैं, आज देश को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा, मोदी सरकार को केवल उद्योगपतियों की चिंता है: राहुल गांधी
11:35 AM, 10 Sep

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी कुछ नहीं कहते, देश जो सुनना चाहता है उसपर पीएम मोदी कभी कुछ नहीं कहते: राहुल गांधी
11:32 AM, 10 Sep

रामलीला मैदान से मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हमला, चार साल में एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया
11:27 AM, 10 Sep

बिहार में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर, आरजेडी और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सड़कों पर लगाया जाम
READ MORE

English summary
Bharat Bandh Live Against Petrol Diesel Price Hike Congress Protest.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X