Bharat Bandh: 'भारत बंद' के चलते कई ट्रेनों के बदले रूट, कई कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

Bharat Bandh: पिछले 12 दिनों से कृषि बिल के खिलाफ सिंधु बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है।किसानों ने पांच बार केंद्र सरकार के बातचीत की लेकिन कोई ठोस हल अभी तक नहीं निकला। जिस वजह से किसान संगठनों ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस बंद को अब कांग्रेस, बसपा, टीआरएस, आरजेडी, आप समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है तो वहीं एनसीपी सु्प्रीमो शरद पवार ने मोदी सरकार को चेताया है कि बातचीत से हल जल्द निकाले सरकार अन्यथा ये आंदोलन केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा। बता दें कि इस आंदोलन में पंजाब , गुजरात, हरियाणा , उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र , मध्‍य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के किसान शामिल हैं।

Recommended Video

    Bharat Bandh: 'भारत बंद' के चलते कई ट्रेनों के बदले रूट, कई रद्द जानिए पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
     कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है

    कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है

    किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कुछ ट्रेनों को रद्द (Cancelled Trains) कर दिया है तो कुछ का रूट डायवर्ट (Route Diversion) कर दिया है।

    आइए एक नजर डालते हैं कि ट्रेनों की लिस्ट पर

    आइए एक नजर डालते हैं कि ट्रेनों की लिस्ट पर

    ये होंगी टर्मिनेट

    • अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (04650) स्पेशल ट्रेन
    • अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस (02716)
    • बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस (02925)
    • जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (04651)
    • कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (02357)
    • अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (02358)
    ये ट्रेनें हुई रद्द

    ये ट्रेनें हुई रद्द

    • अमृतसर से अजमेर लौटने वाली ट्रेन संख्‍या 09612
    • अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्‍या 09613 ट्रेन
    • डिब्रुगढ़ से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्‍या 05211
    • नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस (02715)ट्रेन
    • डिब्रुगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (05933) ट्रेन
    • अमृतसर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस (05934) ट्रेन
    सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम

    सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम

    आपको बता दें कि आज भारत बंद के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। भारत बंद के चलते आज कई जगह आवाजाही पर असर पड़ सकता है, तो वहीं बहुत सारे राज्यों में कई सेवाएं बंद हैं, जिनसे आम जनमानस के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

    पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

    पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है तो वहीं ने कहा कि वो भारत बंद में शामिल नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+