जाने-माने भजन गायक विनोद अग्राल का निधन, दो दिन से वेंटिलेटर पर थे
नई दिल्ली। जाने-माने भजन गायक विनोद अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया। विनोद अग्रवाल का मथुरा में सुबह 4 बजे निधन हो गया। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करने बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनका देहांत हो गया। पिछले दो दिनों से विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द था, जिसके बाद उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल की डायरेक्टर शिवानी शर्मा ने बताया कि एक एक करके विनोद अग्रवाल के अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनका आज सुबह 4 बजे निधन हो गया।

वहीं परिवार वालों का कहना है कि विनोद अग्रवाल की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को हुआ था। उनके पिता किशननंद और मां रत्नदेवी का भगवान श्रीकृष्ण में बहुत विश्वास था। । महज 12 वर्ष की आयु में ही विनोद अग्रवाल ने हारमोनियम बजाना सीख लिया था और वह भजन गाने लगे थे। उनके भजन ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी लोग सुनते थे।
विनोद अग्रवाल ने देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। वह ब्रिटेन, इटलीस स्विट्जरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, दुबई, आयरलैंड जैसे देशों में भी अपना भजन प्रस्तुत कर चुके हैं। 20 वर्ष की आयू में ही विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता से हो गई थी। उनके दो बच्चे जतिन और शिखा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटा मुबई में कपड़ों का व्यापारी है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में लोग भव्य राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहे हैं और यह बनेगा- केशव प्रसाद मौर्या
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications