जिस युवती से अश्‍लील बातें करते थे भय्यू महाराज, उसी ने रची साजिश!

इंदौर। भय्यू महाराज आत्‍महत्‍या के मामले में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि अब यह बात लगभग स्‍पष्‍ट हो चुकी है कि एक युवती भय्यू महाराज को ब्‍लैकमेल कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, भय्यू महाराज का सेवादार विनायक युवती के साथ मिला हुआ था। युवती ने अपने मोबाइल फोन में भय्यू महाराज का मोबाइल नंबर 'आ हो' के नाम से सेव किया हुआ था। (मराठी महिलाएं 'आ हो' शब्‍द का इस्‍तेमाल पति के संबोधन के लिए करती हैं, जैसे नॉर्थ इंडिया में महिलाएं पति को ए जी बोल देती हैं)। पुलिस ने युवती के मोबाइल से डिलीट हो चुके डेटा का बैकअप भी लिया है, जिससे पता चला कि महाराज और युवती के बीच अश्‍लील बातचीत हुआ करती थी।

युवती ने विनायक को कई मैसेज कर पूछा- भाई अपन प्‍लान में सफल हो जाएंगे कि नहीं?

युवती ने विनायक को कई मैसेज कर पूछा- भाई अपन प्‍लान में सफल हो जाएंगे कि नहीं?

मध्‍य प्रदेश के प्रतिष्ठित अखबार नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है कि जांच के बाद पुलिस अब भय्यू महाराज की आत्‍महत्‍या के मामले में रिपोर्ट तैयार करने की स्थिति में आ गई है। मतलब काफी हद तक पुलिस ने जानकारी जुटा ली है। जांच में यह भी पता चला है कि भय्यू महाराज का सेवादार विनायक और युवती एक-दूसरे को मैसेज किया करते थे। युवती ने कई बार विनायक को मैसेज कर पूछा- 'भाई अपन प्‍लान में सफल हो जाएंगे कि नहीं?' इस पर विनायक ने हर बार उसे प्‍लान सफल होने का भरोसा दिलाया।

भय्यू महाराज की छोटी बहन का खुलासा- विनायक ले गया था युवती को बेडरूम में

भय्यू महाराज की छोटी बहन का खुलासा- विनायक ले गया था युवती को बेडरूम में

विनायक और युवती के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने के बाद मंगलवार को एक टीम भय्यू महाराज के घर 'शिवनेरी', जहां उनकी पत्‍नी आयुषी, सेवादार प्रवीण देशमुख, बहन रेणु, अनुराधा से पूछताछ की। पुलिस ने भय्यू महाराज के सात मोबाइल बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल फोन का डिलीट डेटा रिकवर कराने के बाद पुलिस के हाथ कई और अहम जानकारी हाथ लग सकती हैं। मंगलवार को भय्यू महाराज के परिजनों से पूछताछ में भी संदिग्‍ध युवती के बारे में पुलिस कई अहम जानकारी मिलीं। सूत्रों के मुताबिक, भय्यू महाराज की छोटी बहन अनुराधा ने बताया कि सेवादार विनायक और संदिग्‍ध युवती भय्यू महाराज को धमका रहे थे।

संदिग्‍ध युवती ने पूरे घर पर कब्‍जा जमा रखा था

संदिग्‍ध युवती ने पूरे घर पर कब्‍जा जमा रखा था

उन्‍होंने आरोप लगाया कि भय्यू महाराज की आत्‍महत्‍या के पीछे विनायक, शरद देशमुख और शेखर पंडित का हाथ है। अनुराधा ने बताया कि संदिग्‍ध युवती ने पूरे घर पर कब्‍जा जमा रखा था। वह ऐसे बर्ताव करती थी मानो भय्यू महाराज की पत्‍नी हो। अनुराधा ने बताया कि जब आयुषी के साथ भय्यू महाराज शादी कर रहे थे तब विनायक ने युवती को घर बुला लिया था। बड़ी बहन रेणु जैसे ही आयुषी को कपड़े और ज्‍वेलरी देने के लिए निकलीं, विनायक ने युवती भय्यू महाराज के बेडरूम में लेकर गया, जहां दोनों ने भय्यू महाराज को धमकी दी। युवती ने कहा कि अगर भय्यू महाराज ने उससे शादी नहीं की तो वह जहर खा लेगी। इतनी देर में भय्यू महाराज के परिजन आ गए और युवती को धक्‍का मारकर घर से निकाल दिया।

घर की मालकिन बनना चाहती थी संदिग्‍ध युवती

घर की मालकिन बनना चाहती थी संदिग्‍ध युवती

छोटी बहन अनुराधा का आरोप है कि विनायक और शेखर भय्यू महाराज को परिवार से दूर करना चाहते थे। विनायक उस युवती को घर का मालकिन बनाना चाहता था। भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को सिल्वर स्प्रिंग स्थित बंगले में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके शव के पास से हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि वह अवसाद की वजह से जा रहे हैं। उन्‍होंने अपील की थी कि कोई न कोई परिवार की देखभाल की जिम्‍मेदारी संभाले। भय्यू महाराज की आत्‍महत्‍या के बाद ट्रस्‍ट्र की जिम्‍मेदारी के लिए विनायक का ही नाम सबसे ऊपर चल रहा था और अब विनायक का ही नाम साजिश में सबसे ऊपर सामने आ रहा है। पुलिस के पास विनायक का संदिग्‍ध युवती के साथ एक फोटो भी है। पूछताछ में पहले तो वह युवती से जुड़ी जानकारी छिपा रहा था, लेकिन पुलिस ने दोनों का फोटो उसके सामने रखा तो वह लाइन पर आया। इसके बाद उसने स्‍वीकारा कि वह युवती से मिला है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+