भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी जुए का रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के पति, कारोबारी हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने जुए का रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को अंबोली पुलिस ने हिमालय को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हिमालय पर आरोप है कि वो मुंबई के लोखंडवाला इलाके में गैंबलिंग रैकेट चला रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में मुंबई के अंधेरी में एक मॉल में पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां जुए का रैकेट तलने का मामला सामने आया था। इसी केस में अब हिमालय की भी गिरफ्तारी हुई है। हिमालय दासानी का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।
भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। हिमालय दासानी भी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हिमालय और भाग्यश्री दोनों का ही एक्टिंग करियर लंबा नहीं चल सका। 1990 में दोनों ने शादी कर ली थी। भाग्यश्री और हिमालय दासानी के दो बच्चे अभिमन्यु और अवंतिका है।
माही गिल का खुलासा, तीन साल पहले बेटी को दिया जन्म, अब भी हूं अविवाहित