संसद में कामेडी शो करते भगवंत मान

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भगवंत मान स्टैंड अप कामेडियन रहे हैं। एक जमाने में उनका नाम था। फिर राजनीति करने लगे। सांसद बन गए आम आदमी पार्टी की टिकट पर पंजाब से। अब लोकसभा को भी लगता है कि वे अपने कामेडी शो का स्टेज ही समझने लगे हैं।

Bhagwant Mann is doing Comedy show in Lok Sabha

पंजाब में यूरेनियम

लोकसभा में पंजाब में भूजल के लगातार गिरने पर बीते दिनों हुई बहस में भाग लेते हुए मान साहब कहने लगे कि वहां पर हालात बहुत खराब हो गए हैं। वहां पर प्रदूषित जल में यूरेनियम भी मिलता है। उनके इस दावे से सारा सदन सकते में आ गया। कुछ माननीय सदस्यों ने जब उनके दावे पर सवाल खड़े किए तो मान कहने लगे आप मेरे साथ पंजाब चलिए, वहां पर मैं आपको यूरेनियम दिखा दूंगा। आप चाहें तो पीएम मोदी जी को भी मेरे साथ वहां पर भेज सकते हैं।

लोकसभा में सियासत

इससे पहले कल जंतर-मंतर पर खुदकुशी करने वाले गजिन्दर सिंह की मौत के मामले में भगवंत मान लोकसभा में राजनीति करते नजर आए। भगवंत मान ने अपने भाषण के दौरान इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' प्रोग्राम पर निशाना साधा। हालांकि स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भगवंत मान के भाषण को रिकार्ड से हटाने का आदेश दे दिया। भगवंत मान ने कहा कि इस पूरे मामले में बैठकर चर्चा होनी चाहिए और किसानों की आत्महत्याओं पर रोक लगनी चाहिए।

बीजेपी के साथ

इससे पहले, मान ने प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए था कहा कि दोनों ही नेता बीजेपी के लिए काम करते थे। दोनों पार्टी को खा रहे हैं। प्रशांत को अरविंद केजरीवाल से व्यक्तिगत समस्या है। हालांकि अब तो भूषण और यादव पार्टी से बाहर हो गए हैं। पर जानकारों का कहना है कि अपने को भगत सिंह का शिष्य बताने वाले से संसद में अधिक गंभीर व्यवहार करने की उम्मीद थी। इस मोर्चे पर मान फेल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+