संसद वीडियोग्राफी मामला: 9 दिसंबर तक लोकसभा में नहीं जा सकेंगे भगवंत मान

भगवंत मान पर ये कार्रवाई उस बात के लिए की गई है जिसमें उन्होंने संसद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पब्लिश किया था।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद भगवंत मान 9 दिसंबर तक लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बात की जानकारी दी है।

bhagwant man

भगवंत मान की सजा बढ़ी

भगवंत मान पर ये कार्रवाई उस बात के लिए की गई है जिसमें उन्होंने संसद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पब्लिश किया था। इस मामले को संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला बताया गया था।

इस मामले में लोकसभा की नौ सदस्यीय जांच समिति ने उन्हें दोषी ठहराया हैं। जांच समिति ने इस मामले में रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को सौंपी।

संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन को लेकर 25 जुलाई को ये समिति गठित की गई थी। इस मामले में भगवंत मान को पहले भी सजा दी गई थी। लोकसभा स्पीकर ने अब उसी सजा को आगे बढ़ाया है।

लोकसभा स्पीकर ने सुनाया फैसला

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान बताया कि आप सांसद भगवंत मान लोकसभा की कार्यवाही में नौ दिसंबर तक हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 21 जुलाई को अपने घर से संसद जाने के दौरान एक वीडियो बनाई थी, इस वीडियो को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर डाला था।

जांच समिति ने सर्वसम्मति से पाया कि भगवंत मान के शेयर किए गए वीडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं और इन जानकारियों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें और आतंकवादी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+