VIRAL: एकदम बदल गया 'अंगूरी भाभी' का अंदाज, बिकिनी में फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' हैं कि अंगूरी भाभी ने अपना देसी लुक छोड़कर मॉर्डन अवतार अपना लिया है। अंगूरी भाभी यानी शुभांगि अत्रे की ये तस्वीरें देखकर तो उनके फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही भाभी हैं जो शो में 6 गज की साड़ी पहनती हैं।
नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' हैं कि अंगूरी भाभी ने अपना देसी लुक छोड़कर मॉर्डन अवतार अपना लिया है। अंगूरी भाभी यानी शुभांगि अत्रे की ये तस्वीरें देखकर तो उनके फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही भाभी हैं जो शो में 6 गज की साड़ी पहनती हैं। शुभांगी का ये मॉर्डन अंदाज थाईलैंड में देखने को मिला जहां वो छुट्टियां बिता रही हैं। वहां से शुभांगी ने अपने फैंस के लिए बिकिनी में एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई है।
'अंगूरी भाभी' का बदला अंदाज
'भाभी जी घर पर हैं' कि अंगूरी भाभी अब एकदम मॉर्डन हो गई हैं। अक्सर साड़ी में नजर आने वालीं शुभांगी ने बीच पर पहुंचते ही बिकिनी बेब वाला लुक अपना लिया है। भई कहते हैं न, जैसा देश वैसा भेस! थाईलैंड में छुट्टियां मना रहीं शुभांगी ने अपने फैंस के लिए एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
शेयर की बिकिनी में फोटो
इस फोटो में शुभांगी बीच पर मस्ती करती दिख रही हैं। उन्होंने गुलाबी और काले रंग की बिकिनी पहनी हुई है। फोटो शेयर करते हुए शुभांगी ने लिखा, 'उसने हर रोज आत्मविश्वास को ओढ़ा और किसी की भी असुरक्षा को पहनने से इनकार कर दिया।' भाभी जी की इस फोटो पर हजारों लाइक आ चुके हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे।
|
फैंस को भाया 'भाभी' का नया अंदाज
एक फैन ने लिखा कि ये बहुत ही सुंदर तस्वीर है। वहीं एक ने लिखा कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस ने उनके कैप्शन की भी खूब तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'ये मेरा अब तक का पढ़ा सबसे बेस्ट कैप्शन है। बहुत सारा प्यार।' शुभांगी अत्रे एंड टीवी के हिट सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं। शिल्पा शिंदे के शो को छोड़ने के बाद से शुभांगी ये किरदार निभा रही हैं और उन्हें फैंस से उतना ही प्यार मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: बेवजह सुहाना खान के पीछे पड़े ट्रोल्स, मां गौरी संग फोटो पर करने लगे बेहूदे कमेंट