सस्ते प्लान की बौछार, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट प्लान
फ्री वॉयस कॉलिंग और फ्री डेटा देने की दौड़ में रिलायंस जियो के साथ-साथ दूसरी टेलिकॉम कंपनियां भी मैदान में उतर आई हैं, जो आपको सस्ते प्लान दे रही हैं।
नई दिल्ली। साल 2017 के आगाज में जब कुछ ही दिन बाकी हैं तो टेलिकॉम कंपनियों ने भी नए साल के स्वागत में सस्ते प्लान का पिटारा खोल दिया है। जियो के बाद तमाम टेलिकॉम कंपनियां सस्ते और आकर्षक प्लान की बौछार कर रही हैं। आप भी इनमें से अपने लिए बेहतर प्लान चुन सकते हैं।


दौड़ में नंबर वन पर रिलायंस जियो
सस्ते प्लान की दौड़ में सबसे पहला नंबर रिलायंस जियो का ही है। सितंबर में जियो की लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों को फ्री कॉलिंग, फ्री इंटरनेट डेटा और फ्री वीडियो कॉल देने के बाद हाल ही में रिलायंस ने एक और धमाका कर दिया।
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2017, पढ़िए अपना वार्षिक राशिफल
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान की घोषणा की है। इस प्लान के तहत मौजूदा और नए ग्राहकों को मार्च 2017 तक फ्री वॉयस कॉल्स, फ्री इंटरनेट डेटा और फ्री वीडियो कॉल दी जाएगी।

एयरटेल दे रही है ये कमाल के ऑफर
टेलिकॉम मार्केट में खलबली मचाने वाली रिलायंस जियो के बाद देश की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने बीते गुरुवार को अपने ग्राहकों के लिए फ्री वॉयस कालिंग के प्लान मार्केट में लॉन्च किए। एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री वॉयस कालिंग के दो नए प्लान मार्केट में उतारे।
ये पैक 145 रुपये और 345 रुपये के हैं। एयरटेल के 145 रुपये वाले ऑफर पैक पर नजर डालें तो इसमें ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 एमबी डाटा के साथ-साथ देशभर में एयरटेल के नंबरों पर फ्री कॉल करने की सुविधा मिलेगी।
एयरटेल के 345 रुपये वाले ऑफर पैक के रिचार्ज के बाद ग्राहकों को एक जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात करने की सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन लेकर आया फ्री वॉयस कॉलिंग
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल के दो प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। इन दोनों प्लान पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। पहले प्लान के मुताबिक 144 रुपए से ऊपर का रिचार्ज कराने पर प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 50 एमबी इंटरनेट डेटा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
दूसरे प्लान में 344 से ज्यादा का रिचार्ज कराने पर वोडाफोन अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स, सभी मोबाइल नेटवर्क पर फ्री रॉमिंग और 4जी मोबाइल पर 300 एमबी इंटरनेट डेटा फ्री देगा। ये दोनों प्लान 2जी, 3जी और 4जी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं।

आइडिया भी पीछे नहीं, ये हैं प्लान
आइडिया ने वाइस कॉलिंग में अपने ग्राहकों को दो बड़े ऑफर दिए। आइडिया ने ग्रहकों को 148 और 348 के पैक में अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग दी है।
148 रुपए के प्लान की बात करें तो आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को इसके जरिये देशभर में किसी भी आइडिया टू आइडिया नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 148 रुपए के प्लान में 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को 300 एमबी और अन्य को 50 एमबी डाटा मिलेगा।
आइडिया ने दूसरा प्लान 348 रुपए में दिया है। 348 के प्लान में आइडिया ग्राहक पूरे भारत में में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त लोकल-एसटीडी वॉयस कॉल कर सकेंगे।
डेटा की बात करें तो 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को इसके अंतर्गत 1 जीबी जबकि अन्य ग्राहकों को 50 एमबी डाटा मुहैया कराया जाएगा। इस पैक की वैधता भी 28 दिनों के लिए ही होगी।

एयरसेल का तूफानी ऑफर, 3 महीने तक फ्री वॉयस कॉलिंग
टेलिकॉम कंपनियों की ओर से दिए जा रहे सस्ते प्लान की दौड़ में एयरसेल भी शामिल है। एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक डेटा-वॉयस कॉम्बो पैक लॉन्च किया है। 497 रुपए के इस पैक में आपको इंटरनेट डेटा और कॉलिंग एक ही पैक में मिलेंगे।
वहीं, अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एयरसेल FRC148 प्लान भी लेकर आया है। इस प्लान के तहत 148 रुपए के रिचार्ज पर 90 दिनों के लिए एयरसेल टू एयरसेल फ्री कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा 2जी नेटवर्क पर 500 एमबी डेटा भी मिलेगा।

बीएसएनएल भी उतरी हुई है मैदान में
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने 498 रुपये का प्रमोशनल डाटा प्लान लॉन्च किया है।
इस बंपर डाटा प्लान में प्रीपेड यूजर्स को 14 दिनों तक बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा बीएसएनएल 2017 में एक फ्री वॉइस कॉल ऑफर लेकर आ रही है। इसके तहत कंपनी लाइफ टाइम के लिए फ्री वॉइस कॉल सर्विस प्रदान करेगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications