संगीतकार बेनेट रिबेलो हत्‍याकांड: जिस बेटी ने प्रेमी संग मिल की हत्‍या, वो निकली नाबालिग

मुंबई। संगीतकार बेनेट रिबेलो की हत्‍या के मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पूरा मामला महाराष्ट्र के माहिम इलाके का है, जहां दो दिसंबर को सूटकेस में अधकटी लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या उनकी ही मुंहबोली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड की माहिम पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि हत्या की मुख्य आरोपी लड़की नाबालिग है। इसका खुलासा उसके जन्म प्रमाण पत्र से हुआ है, जिसमें उसका जन्म 2002 में होने का जिक्र है।

माहिम सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा

माहिम सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र के माहिम में हुए बेनेट रिबेलो मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग है। जांच टीम ने बताया, आरोपी लड़की के जन्‍म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में दी गई डेट ऑफ बर्थ के मुताबिक उसका जन्म 21 जुलाई 2002 को हुआ है। इससे पहले उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही थी लेकिन जांच के बाद पता चला कि उसकी उम्र अभी साढ़े 17 साल ही है, यानी वो नाबालिग है।

नाबालिग निकली मुख्य आरोपी

नाबालिग निकली मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपी को लेकर हुए इस खुलासे के बाद स्‍थानीय कोर्ट ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने को कहा। जिसके बाद नाबालिग आरोपी जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस टीम आरोपी की उम्र को लेकर उसके मेडिकल जांच पर भी विचार कर रही है। यही नहीं सूत्रों के अनुसार, बेनेट रिबेलो की हत्या के मामले में आरोपी लड़की का वास्तविक नाम भी अलग था। उसने पहचान छिपाकर बाकायदा नकली पहचान के जरिए रिबेलो के साथ रह रही थी।

जानिए, कब और कैसे हुई था बेनेट रिबेलो की हत्या

जानिए, कब और कैसे हुई था बेनेट रिबेलो की हत्या

बता दें कि 26 नवंबर को बेनेट रिबेलो का कत्ल किया गया था। 27 नवंबर को उसकी लाश के आठ टुकड़े किए गए। इसके लिए चार चाकू लाए गए। रिबेलो के किचन में इन चाकूओं को गैस चूल्हे से गर्म कर उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से को काटा गया। कुछ हिस्सों को एक सूटकेस में रखा गया। बाद में मुंबई के अलग-अलग जगहों पर उसकी बॉडी को फेंका गया। सूटकेस में रखे शव के कुछ टुकड़े पुलिस को जांच के दौरान मिले थे। उसके कपड़ों से पुलिस ने शव की पहचान की थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूटकेस की लाश की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने बेनेट की हत्या के आरोप उसकी मुंहबोली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:- हैदराबाद एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ को लगी सबसे ज्यादा गोलियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+