बेंगलुरू लालबाग में शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का मशहूर Flower show, 29 लाख फूलों से बनी नजर आएगी विधान सभा
Bengaluru Lal Bagh Independence Day flower show: बेंगलुरू के लालबाग बॉटनिकल गार्डन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगने वाली पुष्प प्रदर्शनी की शुरूआत हो चुकी है। आज से शुरू हुआ ये फ्लाॅवर शो 15 अगस्त तक चलता हैं। हर साल लाल बाग गार्डेन में लगने वाले फ्लॉवर शो में हर बार लाखों की संख्या में लोग आते हैं। इस बार भी इस शो में 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। वहीं इस शो को लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। जानिए क्या है इस बार की थीम, समय और मुख्य आकर्षण।

नोट- ये फोटो 2022 की पुष्प प्रदर्शनी की है
जानें इस बार क्या है थीम
बेंगलुरु का लालबाग बॉटनिकल गार्डन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी की थीम राजधानी में मुख्य विधान भवन विधान सौध और इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंगल हनुमंतैया हैं। इस बार के शो में मुख्य आकर्षण लगभग 18 फीट ऊंची विधान सौधा की फूलों से सजी आकृति होगी और कर्नाटक के दूसरे मुख्यमंत्री केंगल हनुमंतैया की मूर्ति होगी।
29 लाख फूलों से बनी विधानसभा और पूर्व सीए की मूर्ति
विधान सभा को लाख से अधिक फूलों से बनाया गया है पूरे शो में लगभग 29 लाख फूल शामिल होने की उम्मीद है। ग्लास हाउस में हमेशा की तरह रंगबिरंगे और नायाब फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शो का उद्घाटन कर सकते हैं। कर्नाटक के बागवानी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन ने जानकारी दी कि पुष्प विधान सौध 18 फुट ऊंचा, 36 फुट लंबा और 18 फुट चौड़ा होगा। इसे विभिन्न प्रजातियों के 7.2 लाख फूलों से बनाया जाएगा। हनुमंतैया की प्रतिमा लगभग 14 फुट ऊंची होगी।
हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को लगने वाली 10-दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आम तौर पर लाखों आगंतुकों को आकर्षित करती है इ स शो पर करोड़ों राफपे ,खर्च किए जाते हैं। इस साल के स्वतंत्रता दिवस पुष्प शो में अधिकारियों को 2.5 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।इस अवसर पर बेंगलुरू विभाग इकेबाना, सब्जी और फल नक्काशी, पुष्पा भारती और बोनसाई पर प्रतियोगिताओं भी आयोजित करेगा।
जानें शो का समय और टिकट के दाम
- समय- सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे
- टिकट का दाम- वयस्कों का टिकट का दाम 70 रुपये और बच्चों का 30 का प्रवेश शुल्क
- छुट्टी के दिन प्रवेश शुल्क - 80 शुल्क लिया जाएगा।
- स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चों के लिए यह शो निःशुल्क है।
शहर के यातायात पुलिस विभाग ने एक एडवाइजी जारी की है। विल्सन गार्डन ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जारी की एडवाइजी के अनुसार लालबाग के आसपास के इलाकों में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
15 अगस्त तक वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी जानें कौन से है वो रूट
- डॉ मैरीगौड़ा रोड- लालबाग मुख्य द्वार से निमहंस तक सड़क के दोनों ओर।
- केएच रोड- डबल रोड के दोनों ओर केएच सर्कल से शांतिनगर जंक्शन तक।
- लालबाग रोड- सुब्बैया सर्कल से लालबाग मुख्य द्वार तक सड़क के दोनों ओर।
- सिद्दैया रोड- उर्वशी थिएटर जंक्शन से विल्सन गार्डन 12वां क्रॉस, सड़क के दोनों ओर।
- बीटीएस रोड- बीएमटीसी जंक्शन से डाकघर की ओर।
- क्रुम्बिगल सड़क दोनों तरफ।
- लालबाग पश्चिमी गेट से आर.वी. शिक्षकों का कॉलेज।
- आर.वी. टीचर्स कॉलेज से अशोक स्तंभ तक।
- अशोक स्तंभ से सिद्दापुरा जंक्शन।












Click it and Unblock the Notifications