बिना कंडोम सेक्‍स की जिद करता था पति, पत्‍नी ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर दी मौत

पूछताछ में निर्मला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उदय कुमार (45) एचआईवी पॉजिटिव था। वो अकसर बिना कंडोम सेक्‍स की डिमांड करता था।

बेंगलुरू। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू में एक महिला ने अपने पति की हत्‍या कर दी। हत्‍या का तरीका जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार किक मारा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने हत्‍या का जो कारण बताया है वो और भी हैरान करने वाला है। महिला ने बताया कि उसका पति HIV पॉजिटिव था और बिना कंडोम सेक्‍स की डिमांड कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पर झगड़ा हो गया और पत्‍नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी।

बिना कंडोम सेक्‍स की जिद करता था पति, पत्‍नी ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर दी मौत

पुलिस को घटना की सूचना उस वक्‍त मिली जब परिजन चुपचाप मृतक के अंतिम संस्‍कार की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक घटना बेंगलुरू के ब्‍यातरनपुरा की है। आरोपी महिला का नाम निर्मला (35) है और वो कविका लेआउट में रहती है। पूछताछ में निर्मला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उदय कुमार (45) एचआईवी पॉजिटिव था। वो अकसर बिना कंडोम सेक्‍स की डिमांड करता था। निर्मला ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों में रोजाना झगड़ा होता था। PICS: OMG! बेंगलुरू में है BDSM कम्‍यूनिटी, जानिए क्‍या है अजीबो-गरीब सेक्स का ये तरीका

लेकिन शनिवार को उदय आक्रमक हो गया और बिना कंडोम जबरन संबंध बनाने लगा। निर्मला ने बताया कि जब उसने उदय को धक्‍का दे दिया तो उसने उसक पिटाई कर दी। इस दौरान बचाव करते हुए निर्मला से उदय के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट लग गई और वह गिर पड़ा। निर्मला ने बताया कि वो उदय को अस्‍पताल इसलिए लेकर नहीं गई क्‍योंकि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

निर्मला पर लगा अवैध संबंध का आरोप

उदय की बहन परिमाला ने निर्मला पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिमाला का आरोप है कि निर्मला का अपने पड़ोसी के साथ अफेयर है और वह उसके साथ रहना चाहती है, इसलिए उसने उदय की हत्या की। जानकारी के मुताबिक उदय और निर्मला की शादी को 17 साल हो चुके हैं और इनके एक 14 साल की बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+