Bengaluru Water Cut Update: इन 448 इलाकों में वॉटर कट का अलर्ट, BWSSB ने लोगों से जारी की अपील

Bengaluru Water Cut Update: बेंगलुरु शहर में पिछले दो दशक में पानी का संकट बहुत बढ़ा है। शहरीकरण और पेड़ों की कटाई की वजह से भूजल स्तर गिरा है। इस वजह से गर्मी के मौसम में खास तौर पर पानी की कटौती बड़ी समस्या बन जाती है। अगले दो दिनों (23-24 फरवरी) तक मेंटेनेंस और गर्मी की शुरुआत के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने नागरिकों को सतर्क रहने और पानी का संभलकर उपयोग करने की अपील की है।

कावेरी स्टेज IV और V नेटवर्क में वाल्व रिप्लेसमेंट और लीकेज मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते दक्षिण और पूर्वी बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में लो-प्रेशर की समस्या देखी जा सकती है। एचएसआर लेआउट, बीटीएम लेआउट और व्हाइटफील्ड के कुछ पॉकेट्स में पानी की आपूर्ति बाधित या कम दबाव के साथ मिल सकती है। BWSSB अधिकारियों ने बताया कि मेंटनेंस का काम स्टेप-बाई-स्टेप हो रहा है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Bengaluru Water Cut Update

Bengaluru Water Cut Update: 448 वॉटर-स्ट्रेस्ड जोन हाई अलर्ट पर

- BWSSB ने शहर के 448 माइक्रोपॉकेट्स को 'वॉटर-स्ट्रेस्ड' घोषित किया है। इन इलाकों में भूजल स्तर गिरने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- उत्तर और पूर्व बेंगलुरु के अंदरूनी हिस्से जैसे वीवी पुरम, फ्रेजर टाउन और कालकेरे में कावेरी सप्लाई कम होने पर लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हो रहे हैं।

BWSSB Alert: पानी के दुरुपयोग पर ₹5,000 जुर्माना

गर्मी को देखते हुए BWSSB ने पीने के पानी के दुरुपयोग पर ₹5,000 तक का जुर्माना सख्ती से लागू किया है। कार धोना, पाइप से पौधों में पानी देना और निर्माण कार्य में कावेरी जल का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। टैंकर रेट्स को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद प्रशासन ने 1,260 सरकारी मिनी-टैंकरों की तैनाती और निजी टैंकर दरों की निगरानी बढ़ा दी है। BWSSB ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों के लोग एहतियातन पानी का भंडारण कर लें। किसी भी आपात स्थिति में BWSSB हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+