Bengaluru Water Crisis 2026: 65 वॉर्डों में होगी पानी की भारी किल्लत, कावेरी स्टेज-5 पर राहत के लिए टिकी नजर!
Bengaluru Water Crisis 2026: बेंगलुरु में इस साल गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत एक बार फिर गंभीर रूप ले सकती है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के करीब 65 वार्डों में 2026 की गर्मियों में भूजल संकट गहराने का खतरा है। रिपोर्ट में खासतौर पर शहर के बाहरी इलाकों में स्थिति को चिंताजनक बताया गया है।
व्हाइटफील्ड और जक्कुर जैसे इलाकों में भूजल स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों में तेजी से हो रहे शहरीकरण और पानी के अत्यधिक दोहन को इस गिरावट का प्रमुख कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते जल प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Bengaluru Water Crisis 2026: कावेरी स्टेज-5 से मिलेगी राहत
- हालांकि, राहत की बात यह है कि कावेरी स्टेज-5 (Cauvery Stage V) परियोजना का काम 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।
- अधिकारियों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से शहर को अतिरिक्त जल आपूर्ति मिलेगी और 2024 की तुलना में इस साल स्थिति कुछ हद तक बेहतर रह सकती है।
Bengaluru Water Crisis: कुछ हिस्सों में 24 घंटे की पानी कटौती
इसके बावजूद, शहर के कई हिस्सों में पाइपलाइन मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण समय-समय पर 24 घंटे तक पानी की कटौती की जा रही है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही जल संकट बना हुआ है। सिटी प्लानर्स और पर्यावरण विशेषज्ञों का कहा है कि बेंगलुरु को दीर्घकालिक समाधान के लिए वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) और पानी को रीसाइकल (Water Recycling) जैसे उपायों को तेजी से अपनाना होगा। साथ ही, भूजल के अंधाधुंध दोहन पर नियंत्रण भी जरूरी है।
बेंगलुरु में इस बार गर्मियों में जल संकट की आशंका बरकरार है। हालांकि कावेरी स्टेज V जैसी परियोजनाओं से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तत्काल समाधान के लिए जल प्रबंधन और संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications