क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Bengaluru Violence Live Updates: बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू

अगर एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों का क्या होगाः कांग्रेस विधायक श्रीनिवासमूर्ति

Google Oneindia News

बेंगलुरू। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के चलते कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार रात हिंसा भड़क गई। बेंगलुरू के डीजे हल्ली, केजी हल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस हिंसा के दौरान तकरीबन 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल होने वालों में अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस भी घायल हुए हैं। पुलिस कमिश्नर कमलकांत ने बताया कि हिंसा में 3 लोग पुलिस की फायरिंग में मारे गए हैं, पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

Bengaluru Violence Live: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यह पढ़ें: बेंगलुरु में बीती रात भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, कुछ इलाकों में कर्फ्यूयह पढ़ें: बेंगलुरु में बीती रात भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, कुछ इलाकों में कर्फ्यू

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
7:41 PM, 12 Aug

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल रात बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक के आवास पर हुई हिंसा को लेकर येदियुरप्पा सरकार पर बोला हमला। बोले- दंगे अस्वीकार्य और निंदनीय हैं। यह राज्य में कानून व्यवस्था की असफलता है। क येदिुयुरप्पा सरकार सो रही थी या हिंसा होने का इंतजार कर रही थी? पुलिस ने समय पर क्यों ऐक्शन नहीं लिया? 3 मौतों का जिम्मेदार कौन?
7:40 PM, 12 Aug

दंगे सुनियोजित थे। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। 300 से ज्यादा गाड़ियां जलाई गईं। हमारे पास कुछ संदिग्ध हैं, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। हम यूपी की तरह दंगा करने वालों से नुकसान की वसूली करेंगेः सीटी रवि, मंत्री कर्नाटक (बेंगलुरु हिंसा पर)
4:38 PM, 12 Aug

कल कुछ अज्ञात लोगों ने मेरा घर में आग लगा दी, पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए और दोषियों को खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों का क्या होगाः कांग्रेस विधायक श्रीनिवासमूर्ति
4:38 PM, 12 Aug

मैंने गृह मंत्री, पुलिस अधिकारियों और पार्टी के नेताओं से बात की है। जिन्होंने वैसा किया वे सभी मेरे क्षेत्र के नहीं है, वे बाहरी है। मुझे सुरक्षा मिले तो अच्छा रहेगाः कांग्रेस विधायक श्रीनिवासमूर्ति
3:48 PM, 12 Aug

बेंगलुरु हिंसा मामले में 145 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीती रात हुई थी हिंसाः जॉइंट सीपी बेंगलुरु
2:57 PM, 12 Aug

बेंगलुरु हिंसा में पुलिस की कार्रवाई जारी, अब तक 145 उपद्रवी गिरफ्तार
2:17 PM, 12 Aug

कर्नाटक के गृह मंत्री बीएस बोम्‍मई ने मेंगलुरु में डिजास्‍टर मैनेजमेंट के समीक्षा कार्यक्रम को कैंसल कर दिया है। मंगलवार रात हुई हिंसा के बाद वह सीधे बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।
1:00 PM, 12 Aug

SDPI नेता मुजम्मिल पाशा गिरफ्तार
12:31 PM, 12 Aug

मुझे लगता है कि यह एक सुनियोजित दंगा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर हजारों लोग इकट्ठा हुए और 200-300 वाहनों और विधायक के आवास को नुकसान पहुंचाया। हम गंभीर कार्रवाई करेंगे। यह एक संगठित घटना थी। एसडीपीआई इसके पीछे है: बेंगलुरु में हिंसा पर कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि
12:31 PM, 12 Aug

तीन लोगों की मौत हो गई है साथ ही लगभग 60 पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं। पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और आग लगा दी गई। भीड़ ने बेसमेंट में घुसकर 200-250 वाहनों को आग लगा दी गई। जांच जारी है: कमल पंत, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर
11:21 AM, 12 Aug

बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा है- किसी ने “मीम-भीम” वालो को कहीं देखा है?
11:21 AM, 12 Aug

घटना के बाद पूरे बेंगलुरू शहर में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही हिंसा में प्रभाविक दो थाना क्षेत्रों डीजे हल्ली और केजी हल्ली में पूरी तरह कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्नाटक के गृहमंत्री ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
11:19 AM, 12 Aug

बेंगलुरु हिंसा को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता और IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मुस्लिम-दलित एकता का नारा देने वालों पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु में जो हो रहा है उससे भीम-मीम की एकता के मनगढंत नारे के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए। कांग्रेस के विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति जिनका घर जलाया गया है, वो दलित हैं। जिस सीट से वो विधायक हैं, वो रिज़र्व सीट है।
10:44 AM, 12 Aug

कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील कुमार ने कहा है कि उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाए।
10:13 AM, 12 Aug

सीएम येदुरप्पा ने कहा है कि पत्रकारों, पुलिस और जनता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की अफवाह को भी सरकार स्वीकार नहीं करेगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
10:13 AM, 12 Aug

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी पी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आरोप है।
10:13 AM, 12 Aug

कल रात हुई हिंसा में दो की जान चली गई और 110 लोग गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 60 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।
10:12 AM, 12 Aug

भीड़ विधायक के घर के बाहर इकट्ठी हो गई। उनके घर के बाहर लगभग 1000 लोग जमा थे। पुलिस की गोली से दो लोगों की जान चली गई।
10:12 AM, 12 Aug

बीती रात बेंगुलुरु के पुलकेशीनगर में विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हिंसा भड़क गई।

Comments
English summary
Bengaluru Violence: More than 60 police personnel injured few died in Police firing. here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X