बेंगलुरु: कोरोना के शक में अस्पतालों के चक्कर काटती रही गर्भवती महिला, बच्ची को दिया जन्म, आईसीयू में भर्ती
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण इन दिनों लोगों को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। कोरोना की वजह से लोग डरे हुए हैं। बेंगलुरु में एक गर्भवती महिला को कोरोना के डर से दो अस्पतालों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। लेबर पेन से जूझ रही महिला को तीन अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े, तब जाकर महिला बच्ची को जन्म दे पाई। मैसूर से आई 29 साल की गर्भवती महिला को हल्का बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। महिला के घरवाले उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन अस्पताल ने उसे अपने यहां भर्ती करने से मना कर दिया।
महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसे वेटिंलेटर पर रखा गया है। अगर हालत में सुधार आता है तो उसे जल्द ही डनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगी। वहीं परिजनों का कहना है कि कोई उनकी मदद को आगे नहीं आया। गर्भावस्था में वो एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटते रहे। वहीं अपोलो अस्पताल ने सफाई देते हुए कहा कि हमारे यहां कोविड-19 के जांच की और इलाज की सुविधा नहीं है। महिला को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हमने उनकी हालत देखने के बाद उन्हें वहां जाने के कहा, जहां कोरोना वायरस के इलाज की सुविधा है। वहीं महिला की स्थिति अस्थिर है।
खुशखबरी: Lockdown में मोदी सरकार दे रही है करोड़पति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम