बेंगलुरु में शराब के लिए मजदूर की बेरहमी से हत्या, टी-शर्ट पर लिखे 'L' से हत्यारों तक पहुंची पुलिस
बेंगलुरु। बीते 26 मार्च को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए 46 साल के मजदूर सत्यशीलन के हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सत्यशीलन की चाकू घोंप कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सत्यशीलन की हत्या के पीछे उसके पास रखी शराब को चुराना था।

आपको बता दें कि पुलिस को सत्यशीलन की लाश शहर के कॉक्स टाउन इलाके में कचरे के ढेर से मिली थी। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को शव की खबर दी थी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों का चेहरा साफ नहीं था पर एक व्यक्ति की टी-शर्ट पर काले रंग से अंग्रेजी का शब्द ' L' लिखा था। इसके बाद पुलिस ने कद-काठी और टी-शर्ट की मदद से 21 वर्षीय लोकेश को खोज निकाला।
पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सत्यशीलन अपने साथ शराब ले कर जा रहा था, जिसे इन तीनों ने उससे छिनने की कोशिश की। इस बात पर लड़ाई हुई। इसके बाद सत्यशीलन की पीठ पर चाकू से कई बार वार किया गया। उसके अचेत होते ही तीनों शराब लेकर वहां से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications