Bengaluru Suburban Rail: एसी ट्रेन से बेंगलुरु को मिलेगी ट्रैफिक से छुट्टी, समय और खर्च में होगी भारी बचत
Bengaluru Suburban Rail: बेंगलुरु में ट्रैफिक और भीड़भाड़ की समस्या को हल करने के लिए बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट (BSRP) शहर और उसके उपनगरों को जोड़ने वाला एक बड़ा परिवहन नेटवर्क तैयार कर रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक होगा। यह परियोजना कुल 148.17 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर चार मुख्य कॉरिडोर में विकसित की जा रही है।
यह रूट शहर के प्रमुख इलाकों और उपनगरों को आपस में जोड़ता है। इन कनेक्शनों के चलते यात्रियों को सड़क पर अभी जो 1.5 से 2.5 घंटे का समय लगता है, वह रेल से काफी कम होने की संभावना है। सड़क मार्ग की तुलना में इन ट्रेनें लंबे रूट को तेज़ गति से कवर करेंगी।

Bengaluru Suburban Rail: मुख्य कनेक्ट होने वाले इलाके
- Sampige Line (Corridor-1): यह रूट KSR बेंगलुरु सिटी (Majestic) से देवनहल्ली और एयरपोर्ट तक फैलेगा, जिससे हवाई अड्डा कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी।
- Mallige Line (Corridor-2): बेनिगनाहल्ली से चिक्काबनवर के बीच यह लाइन चलेगी, जो बेंगलुरु के उत्तर-पश्चिम हिस्से को कवर करेगी।
- Parijaata Line (Corridor-3): केंगेरी से व्हाइटफील्ड तक यह लाइन शहर के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी, खासकर आईटी और वाणिज्यिक ज़ोन में।
- Kanaka Line (Corridor-4): हीलालिगे से राजानकुंते तक का रूट केंद्र और उपनगरों को जोड़ता है।
Bengaluru News: मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट विकल्प बनेगा यह प्रोजेक्ट
इन इलाकों के बीच आवागमन मुख्य रूप से सड़क पर बसों, निजी वाहनों या कैब के माध्यम से होता है, जिसमें कई रूटों पर 1.5 से 2.5 घंटे से भी अधिक समय लगता है, खासकर सुबह-शाम के समय। BSRP के पूरा होने से यह समय घटकर लगभग 30-60 मिनट के बीच हो सकता है, जिससे यात्रियों को रोज़मर्रा की यात्रा में बड़ा लाभ मिलेगा। यह प्रोजेक्ट मेट्रो और भारतीय रेलवे के साथ इंटरचेंज सुविधाओं से भी जुड़ा होने वाला है, जिससे मल्टी-मोड ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रोजाना लगभग 20 लाख यात्री इसका उपयोग कर सकते हैं, जिससे सड़कों पर वाहन दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और बेंगलुरु का यातायात तंत्र अधिक स्मार्ट और टिकाऊ बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications