Bengaluru Blast: 'मां के फोन कॉल ने बचाई जान...', ब्लास्ट का पहला Video शेयर करने वाले शख्स ने बयां किया मंजर
Bengluru Rameshwaram cafe blast: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार अलंकृत कि जान बचना महज एक इत्तेफाक ही था। मां ने अलंकृत को फोन ना किया होता तो वो भी शायद आज जीवन और मौत के द्वंद बीच अस्पताल में पड़ा होता। दरअसल, कुमार अलंकृत ही वो पहले शख्स हैं, जिन्होंने बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट का वीडियो शेयर किया था।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट की घटना को सॉप्टवेयर इंजीनियर कुमार अलंकृत काफी नजदीकी देखा था। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महज कुछ सेकेंड पहले ही उनकी मां का फोन आया और जब वापस देखा था तो फूड काउंटर पर धुआं और चीख पुकार, और अफरातफरी का माहौल था।

अलंकृत ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने अभी अपना ऑर्डर लिया ही था कि मेरी मां ने फोन किया और मैं फूड काउंटर से 10-15 मीटर दूर चला गया। कुछ सेकंड बाद, मैंने एक तेज आवाज सुनी और चारों ओर धुआं देखा।"
बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड क्षेत्र में धमाके को लेकर बिहार के पटना के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार अलंकृत ने कहा कि ब्लास्ट के बाद मंजर दिल दहला देने वाला था। अलंकृत ने मीडिया को बताया कि उन्होंन इसे पहले कभी ऐसा मंजर नहीं देखा था। अलंकृत ने दावा किया कि ब्लास्ट के जद में आए करीब 15 से अधिक लोगों को चोटें आईं थीं। उन्होंने कई लोगों को जले हुए और उनके कानों से खून बहते हुए देखा।
अलंकृत ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुआ था जब वे कैफे में दोपहर का भोजन करने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications