Rameshwaram Cafe Blast: 'विस्फोट के बाद बस में चढ़ा और फिर...',आरोपी का नया VIDEO सामने आया
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले के 7 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, अभी भी आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है।
मामले से जुड़े संदिग्ध का एक और वीडियो एनआईए से जारी किया है। वीडियो में कैप पहने संदिग्ध को बस में चढ़ते और बैठते हुए दिखाया गया है। वीडियो जारी कर एनआईए ने संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से मदद मांगी है।

एनआईए नए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिससे पता चलता है कि संदिग्ध एक बस में चढ़ा और यहां तक कि उसने रामेश्वरम कैफे से बाहर निकलने के बाद कपड़े भी बदले। वीडियो को देखकर अटकलें हैं कि आरोपी ने कैफे में ब्लास्ट को अंजाम देने के बाद कपड़े बदले होंगे और फिर कर्नाटक के तुमकुरु जाने वाली बस में चढ़ गया होगा।
लोगों ने बताया कि हमलावर ने घटना की सुबह कैफे तक पहुंचने के लिए कई सार्वजनिक बसों का इस्तेमाल किया। बस में बैकपैक, पूरी बाजू की शर्ट, टोपी, फेस मास्क और चश्मा पहने संदिग्ध के नए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि बस में कैमरा देखने के बाद वह उस दिशा में चला गया, जहां उसे देखा नहीं जा सकता था। मामले से परिचित एक अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि हम फुटेज की जांच कर रहे हैं।
टाइमलाइन में समझें पूरी घटना
- 1 मार्च की सुबह 11.10 बजे: ग्रे शर्ट, सफेद टोपी और मास्क पहने संदिग्ध व्यक्ति बस से उतरा।
- सुबह 11.34 बजे: एक बैग लेकर कैफे में दाखिल हुआ, जिसमें कथित तौर पर गहन विस्फोटक (आईईडी) था।
- सुबह 11.38 बजे: संदिग्ध अपने कंधे पर एक बैग के साथ रवा इडली की एक प्लेट पकड़े हुए दिखाई देता है।
- सुबह 11.44 बजे: संदिग्ध ने खाना नहीं खाया, लेकिन वॉश बेसिन में देखा गया और कैफे से बाहर निकल गया।
- सुबह 11.50 बजे: संदिग्ध को सड़क पर चलते हुए, अपनी घड़ी देखते हुए देखा गया।
- दोपहर 12.56 बजे: कैफे में विस्फोट हुआ।
कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर के मुताबिक, हमें और भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, कि वह (संदिग्ध) किस दिशा में गया है और उसने अपने कपड़े कैसे बदले हैं? कुछ जानकारी उजागर नहीं की जा सकती। पिछले कुछ दिनों में हमें अच्छी लीड मिली हैं। मुझे लगता है कि उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications