'इस्लाम अपनाओ या मर जाओ, अल्लाहु अकबर', बेंगलुरु के 48 प्राइवेट स्कूलों पर मुजाहिदीन ग्रुप के ई-मेल से संकट
बेंगलुरु के 48 प्राइवेट स्कूलों में एक ई-मेल ने दहशत फैला दी है। खुद को मुजाहिदीन बताने वाले एक समूह द्वारा कथित तौर पर भेजे गए परेशान करने वाले ईमेल में कहा गया कि इस्लाम अपनाओ या मर जाओ।
धमकी भरे मेल में यह भी कहा गया है कि इस्लाम में परिवर्तित हो जाओ या इस्लाम की तलवार के वजन के नीचे मर जाओ। धमकी भरे मेल के अंत में अल्लाहु अकबर लिखा गया था। इस मेल ने स्कूलों और पुलिस के बीच खलबली पैदा कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मेल सभी [email protected] आईडी से भेजे गए हैं। इस गुमनाम ईमेल ने शहर में तनाव बढ़ा दिया है। उधर, छात्रों के अभिभावकों के बीच इस मेल ने दहशत पैदा कर दी है। जिसके चलते बड़ी संख्या में स्कूलों के बाहर अभिभावकों का मेला नजर आया। सभी अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूलों के गेट पर उमड़ पड़े।












Click it and Unblock the Notifications