Bengaluru Power Cut: पावर कट को लेकर बड़ा अलर्ट, किन इलाकों में होगी बिजली की कटौती?

Bengaluru Power Cut: बेंगलुरु में 29 मार्च (सोमवार) के लिए बड़ी राहत की खबर है। किसी इलाके में संभावित बिजली कटौती का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) की ओर से अब तक किसी बड़े पावर कट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में वीक शुरू होने पर जो लोग वर्क फ्रॉम होम करने वाले हैं, उनके लिए बड़ी राहत की खबर है। हालांकि, अचानक मौसम में बदलाव आने की स्थिति में कटौती हो सकती है।

आम तौर पर रविवार के दिन बड़े मेंटेनेंस कार्य कम ही रखे जाते हैं, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को असुविधा न हो। इसी वजह से 29 मार्च को भी शहरभर में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की संभावना कम मानी जा रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे सुधार और मरम्मत कार्यों के चलते कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली प्रभावित हो सकती है।

Bengaluru Power Cut

Bengaluru Power Cut: पिछले कुछ दिनों में हुई है बड़ी कटौती

- हाल के दिनों में शहर में बिजली कटौती को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 22 से 25 मार्च के बीच बेंगलुरु के कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में मेगा पावर कट हुआ था।

- चित्रदुर्ग, में करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। इसके अलावा 28 मार्च को इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वीरसांद्रा गांव के आसपास रिंग मेन यूनिट (RMU) की शिफ्टिंग के कारण शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई थी।

Power Cut: हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं जानकारी

29 मार्च को अगर किसी इलाके में बिजली गुल होती है, तो उपभोक्ता तुरंत जानकारी के लिए BESCOM की हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर 'Planned Outages' सेक्शन में जाकर अपने क्षेत्र की स्थिति भी देखी जा सकती है। बिजली विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संभावित आउटेज को लेकर सतर्क रहें और आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। कुल मिलाकर, फिलहाल शहर में बड़े पावर कट की आशंका नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की बाधाएं देखने को मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+