Bengaluru Power Cut Alert: अगले 3 दिनों में शहर में होगा मेगा पावर कट, BESCOM ने जारी किया अलर्ट
Bengaluru Power Cut Alert: बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी BESCOM ने 23 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित पावर कट की जानकारी दी है। इस दौरान कई क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
यह कटौती किसी आपात स्थिति के कारण नहीं, बल्कि बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए की जा रही है। BESCOM द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन तीन दिनों में लाइन अपग्रेड, खंभों (पोल्स) को शिफ्ट करने और अन्य मेंटेनेंस से जुड़े जरूरी कार्य किए जाएंगे। इन सुधारों का उद्देश्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर और निर्बाध बनाना है।

Bengaluru Power Cut Alert: बिजली विभाग ने जारी किया अलर्ट
- बेंगलुरु शहर के प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती सीमित रहने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन कुछ सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में काम के दौरान अस्थायी बाधा आ सकती है।
- इसके अलावा चित्रदुर्ग, कोलार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इस पावर कट का असर देखने को मिल सकता है।
- बिजली कटौती के दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से प्लान कर लें। खासतौर पर ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग, पानी की मोटर चलाना और मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग जैसी जरूरतों का ध्यान रखें।
BESCOM Alert: हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
अगर किसी क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक बिजली बाधित रहती है या कोई तकनीकी समस्या आती है, तो उपभोक्ता BESCOM की हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी असुविधा लंबे समय के बेहतर बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी है। बेमौसम की बरसात और आंधी की वजह से भी कुछ इलाकों में बिजली कटौती हो रही है। आम लोगों से आंधी तूफान के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications