बेंगलुरू में लंबे पॉवर कट से त्रस्त हुए लोग, क्या कांग्रेस सरकार की फ्री बिजली स्कीम बनी बवाल-ए-जान
Bangalore Power Cut: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू आईटी सिटी के नाम से दुनिया भर में जानी जाती है लेकिन यहां पर कई क्षेत्रों के लोग लगभग हर दिन बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। बेंगलुरू में बिजली सप्लाई करने वाली बेंगलुरु इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (BESCOM) एक-दो महीने में एक दो बार छह-सात घंटे की घोषित बिजली कटौती तो कर ही रही है लेकिन कई क्षेत्रों में सप्ताह में लगभग हर दिन दो से तीन घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है।
आए दिन घंटों तक पॉवर कट की समस्या से बेंगलुरूवासी त्रस्त हो चुके हैं। 15 मार्च को बेंगलुरू में जेपीनगर समेत अन्य कुछ क्षेत्रों में सुबह घंटों बिजली गुल रही। घंटो पॉवर कट होने के कारण इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वनइंडिया ने इस समस्या को लेकर लोगों से बात की। आइए जानते हैं आए दिन बिलजी काटी जाने के कारण लोगों को किन समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है?

फ्री बिजली स्कीम बनी ववाल-ए-जान
बता दें बेंगलुरू ही नहीं कर्नाटक भर में प्रदेश की सरकार हर वर्ग के उपभाेक्ता को "गृह ज्योति योजना" के तहत हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है लेकिन वन इंडिया से बात करते हुए कई शहरवासियों ने इस बात को स्वीकार किया किया कि फ्री बिजली स्कीम जबसे शुरू हुई है, तब से पॉवर कट ज्यादा होने लगा है।
"पॉवर कट ने परेशान कर दिया है "
जेपीनगर थर्ड फेज की निवासी प्रियंका शर्मा ने बताया कि "आज शनिवार को सुबह ही घंटों के पॉवर कट कर दिया गया। जिसके कारण वाईफाई बाधित हो गया। मुझे मेरे बेटे के स्कूल में ग्रेजुएशन डे में जाना था मैं फोन से कैब बुक करना चाह रही थी लेकिन पॉवर कट होने के कारण इंटरनेट कनेक्ट ही नहीं हो रहा था। ये पहली बार नहीं है आए दिन लंबे समय तक पॉवर कट हो रहा है।"
"पहले बेंगलुरू में इतना पॉवर कट नहीं होता था"
जेपी नगर निवासी ज्ञानचंद्र ने बताया कि वो बीते 30 साल से बेंगलुरू में रह रहे हैं। पहले पहले पॉवर कट बहुत कम होता था लेकिन बीते कुछ वर्षो में अधिक पॉवर कट हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका इनर्वटर का बिजनेस है गर्मी आते ही पॉवर कट की समस्या बेंगलुरू में बढ़ती है तो इनर्वटर संबंधी डिमांड भी बढ़ जाती है।।
WHF वालों को हो रही सबसे अधिक दिक्कत
जेपीनगर सेकेंड फेज की मोनिका ने बताया पिछले दो सालों में जब से सरकार ने फ्री योजना शुरू की है तबसे बिजली बहुत जा रही है। इनर्वटर घर में है लेकिन घंटों बिजली कट होने के कारण उसकी भी चार्जिग खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा वर्क फ्राम होम नौकरी करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लंबे समय तक पॉवर कट होने के घर में वाईफाई काम करना बंद कर देता है।
"पहले नहीं इतनी बिजली नहीं जाती थी"
बीटीएम लेआउट फोर्थ स्टेज के निवासी अमोल मिश्रा ने बताया कि "हम लोग अपार्टमेंट में रहते हैं तो पॉवरबैकअप की सुविधा तो रहती है लेकिन पिछले कुछ समय से लगभग हर दिन दो से तीन घंटे पॉवर कट हो रहा है। उन्होंने कहा बचपन से मैं बेंगलुरू में रह रहा हूं लेकिन अब जितनी बिजली गुल हो रही है पहले ऐसा नहीं था।
"हर दिन कम से कम बिजली तो गुल रहती ही है"
बनरघट्टा रोड स्थित रमणेश्वरी नगर के रहने वाली स्वेता ने बताया कि "अब तो हर दिन दो घंटे पॉवर कट रहता ही है। अभी जब बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही है तब कई बार घंटों पॉवर कट परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार जो फ्री बिजली दे रही है उसका लाभ हम तो उठा नहीं पा रहे है क्योंकि हमारे घर में बिजली की खपत 200 यूनिट से अधिक है लेकिन जब से ये फ्री स्कीम आई है तभी से बेंगलुरू भर में मेन्टेंस के नाम पर घंटों का पॉवर कट किया जा रहा है, जिसने हम सब त्रस्त हो चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications