VIDEO: सड़क पर हुड़दंग करती भीड़ ने घर लौट रहे भाई-बहन को पीटा
बेंगलुरू। बेंगलुरू में 31 दिंसबर की शाम को भीड़ के एक भाई-बहन को पीटने का मामला सामने आया है। शराब पीकर हुड़दंग मचा रही इस भीड़ की ये करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। बेंगलुरू के इंदिरानगर में हुई इस घटना का ये वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के उलट बीच सड़क लड़के-लड़की के साथ ये बदतमीजी की गई है।
वीडियो में दिख रहा है कि ये गैंग शराब पीकर बीच सड़क पर डांस कर रहा है। ये लोग 31 दिसंबर की शाम नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसी दौरान वहां से बाइक पर ये भाई बहन गुजरते हैं तो उनकी बाइक हल्के से इनमें से एक को लग जाती है। इस पर ये उनसे बदतमीजी करने लगते हैं। पीड़िता भाई-बहन की पहचान जाहिर नहीं की गई है।
वीडियो में दिख रहा है कि ये गैंग शराब के नशे में सड़क पर चल रहे लोगों को रोक-रोक कर जबरदस्ती उनसे डांस करा रहा है और उनसे दुर्व्यवहार कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान ले मामला दर्ज किया है और इसमें शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications