Reema Kumari कौन थी? 10 माह की लव मैरिज का अंत, चेहरा प्लास्टिक से-बॉडी बेडशीट से लपेटा, 4 दिन तक सड़ती रही

Bengaluru Reema Kumari Murder Case: बेंगलुरु के कुंबलगोडू इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने 10 महीने पहले लव मैरिज की थी। साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन, समय का पहिया ऐसा घुमा कि पति ही अपनी पत्नी के खून का प्यासा हो गया।

हत्या को अंजाम देने के बाद पति बिहार फरार हो गया। लेकिन, उससे पहले लाश को ठिकाने लगा गया। पत्नी का चेहरा प्लास्टिक में लपेटा, शरीर को बेडशीट से ढक दिया। चार दिनों तक सड़ती रही लाश। आइए विस्तार से जानते हैं कि आगे क्या हुआ? कैसे दबोचा गया हत्यारा पति?

reema-kumari

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु से लौटते ही लव मैरिज की नसें पड़ने लगी कमजोर?

रीमा कुमारी और धीरज कुमार (Dhiraj Kumar) एक-दूसरे से प्यार करते थे। करीब 10 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। रीमा के परिवार को इस शादी की जानकारी नहीं दी गई। शादी के बाद दोनों बेंगलुरु चले आए और कुंबलगोडू इलाके में किराए के कमरे में रहने लगे। शुरू में सब सामान्य लगता था, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में दरार पड़ने लगी।

पुलिस के अनुसार, धीरज ने पूछताछ में बताया कि बेंगलुरु आने के बाद रीमा का उसमें रुचि कम हो गई थी। वह ज्यादातर समय घर पर रील बनाने में बिताती थीं। घर के कामकाज और साथ रहने को लेकर मतभेद बढ़ने लगे। धीरज का दावा है कि रीमा सिर्फ अपने लिए खाना बनाती थीं और जब वह घर लौटता तो उसे खाना नहीं मिलता था। रीमा बिहार लौटने पर भी जोर देती थीं, जिससे तनाव और बढ़ गया। इन बातों को लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

पत्नी के दुपट्टे को बनाया हथियार, और दे दी खौफनाक मौत

25 जुलाई को धीरज घर लौटा। उसके मुताबिक, उस दिन भी उसके लिए खाना नहीं बना था। छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ गई। पुलिस के अनुसार, धीरज ने रीमा को सोने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बहस के दौरान रीमा ने पहले लकड़ी के डंडे से हमला किया। इसके बाद धीरज ने उनके दुपट्टे से गला घोंट दिया।

हत्या के बाद धीरज ने शव का चेहरा प्लास्टिक में लपेटा, शरीर को बेडशीट में ढक दिया और किराए के कमरे में छोड़कर भाग गया। वह बिहार पहुंच गया, जहां पुलिस ने बाद में उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

कैसे खुला हत्यारे पति का राज?

हत्या के चार दिन बाद 29 जुलाई को मामला सामने आया। बिल्डिंग के मालिक को रीमा के एक जान-पहचान वाले व्यक्ति से सूचना मिली कि कमरे से बदबू आ रही है। मालिक ने कमरे में घुसकर देखा तो टॉयलेट के पास चादर में लिपटा शव मिला। शव सड़ने लगा था। मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कुंबलगोडू पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया। मौके पर साइंटिफिक सबूत और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए गए। जांच में धीरज की भूमिका सामने आई और पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर कुंबलगोडू लाया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

Who Was Reema Kumari: रीमा कुमारी कौन थीं?

रीमा कुमारी एक युवती थीं, जिसने प्रेम विवाह किया और परिवार की जानकारी के बिना बेंगलुरु में नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया। महज 10 महीने की शादीशुदा जिंदगी में रिश्ते में इतनी दरार आ गई कि मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस जांच में सामने आए दावों के अनुसार, रोजमर्रा के छोटे-छोटे मुद्दे खाना, समय बिताना और बिहार लौटने की इच्छा बड़े झगड़ों में बदल गए। धीरज कुमार बिहार का रहने वाला है। हत्या के बाद वह अपने राज्य भाग गया था, लेकिन पुलिस की टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। अब वह पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहा है।

पुलिस जांच कहां तक पहुंची?

पुलिस ने बताया कि धीरज ने पूरी घटना का ब्योरा दिया है। वैज्ञानिक सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। कमरे से मिले सामान और अन्य सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के बाद धीरज ने बिहार पहुंचने तक क्या-क्या किया और क्या कोई और व्यक्ति इस मामले में शामिल है।

अधिकारियों का कहना है कि जोड़े के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहे थे। रीमा के परिवार को शादी की जानकारी नहीं थी, इसलिए शुरू में लापता होने की कोई शिकायत भी नहीं आई। जब शव मिला तब पूरा मामला उजागर हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+