Aadhaar OTP से खुला 7 महीने पुराना राज, कैसे ढ़ूंढ निकाला लापता 18 साल की लड़की का लोकेशन? CID भी रह गई दंग

Bengaluru Missing Girl Traced Aadhaar OTP: बेंगलुरु से करीब 7 महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला। हैरानी की बात यह रही कि छात्रा तक पहुंचने में आधार से जुड़े OTP ने अहम सुराग दिया। जनवरी में गायब हुई छात्रा का पता कनकपुरा तालुक के एक गांव में चला, जहां वह उस व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिससे उसने शादी कर ली थी।

CID के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छात्रा शादीशुदा है और गर्भवती भी है। हालांकि, जांच के इस चरण में पुलिस ने मामले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

bengaluru-missing-girl-traced-using-aadhaar-otp

कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी घर से

पुलिस के अनुसार, छात्रा PUC के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 31 जनवरी को वह विद्यारण्यपुरा स्थित अपने घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके साथ उसकी एक नाबालिग सहेली भी थी। दोनों अपने साथ मोबाइल फोन या कोई अन्य सामान लेकर नहीं गई थीं। उनके पास केवल आधार कार्ड और कॉलेज बैग थे। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बाद में माले महादेश्वरा हिल्स पहुंची थीं, लेकिन वहां से उनकी राहें अलग हो गईं। इसके बाद दोनों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद CID ने संभाली जांच

लापता छात्रा के माता-पिता ने कर्नाटक हाई कोर्ट में हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। अदालत के आदेश के बाद अप्रैल में इस मामले की जांच CID को सौंप दी गई। CID की टीम कई महीनों तक छात्रा का पता लगाने के लिए सुराग जुटाती रही, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

फिर आधार OTP ने दिया बड़ा सुराग

जांच में इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक एक महत्वपूर्ण सुराग सामने आया। अधिकारियों को पता चला कि छात्रा ने हाल ही में अपने आधार डिटेल का इस्तेमाल किया था। सबसे अहम बात यह थी कि आधार से जुड़ी प्रक्रिया में OTP हासिल करने के लिए उसने अपने पति का मोबाइल नंबर दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि छात्रा ने आधार डिटेल का इस्तेमाल किस सेवा या काम के लिए किया था? यही मोबाइल नंबर जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन गया।

मोबाइल नंबर से पति तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने OTP प्रक्रिया में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और उसके जरिए छात्रा के पति तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद जांचकर्ताओं को छात्रा के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कनकपुरा तालुक के एक गांव से छात्रा को बरामद कर लिया।

हाई कोर्ट में पेशी के बाद माता-पिता को सौंपा

पुलिस ने छात्रा को कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने पेश किया। इसके बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। हालांकि, इस मामले की कहानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। छात्रा के साथ घर से निकली नाबालिग लड़की अब भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। CID अधिकारियों का कहना है कि जब तक दूसरी लड़की का पता नहीं चल जाता, तब तक जांच से जुड़ी अन्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

(PTI इनपुट के साथ)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+