2000 रुपये के नकली नोट बनाने का गजब तरीका, पुलिस भी रह गई हैरान

आरोपियों की यह ट्रिक चार दिन ही चली। बीते शुक्रवार को उन्होंने यह खेल शुरू किया था। उन्होंने एक दोस्त की दुकान में फोटोकॉपी मशीन का इस्तेमाल करके नकली नोट बनाए।

बेंगलुरु। मोदी सरकार की ओर से 2000 रुपये का नोट जारी किए जाने के बाद से ही फर्जीवाड़े का सिलसिला जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से 2000 रुपये के नकली नोट मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को बेंगलुरु में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है।

2000 rs

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फोटो कॉपी मशीन और ग्लिटर पेन का इस्तेमाल करते थे। उन लोगों ने न सिर्फ नकली नोट बनाए बल्कि कई दुकानों में उन्हें चला भी दिया। उन्होंने शराब की आठ दुकानों में नकली नोट इस्तेमाल किए।

दोस्त की दुकान में बनाए नोट
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की यह ट्रिक चार दिन ही चली। बीते शुक्रवार को उन्होंने यह खेल शुरू किया था। उन्होंने एक दोस्त की दुकान में फोटोकॉपी मशीन का इस्तेमाल करके नकली नोट बनाए।

असली दिखे नोट इसलिए अपनाया ये तरीका
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शशांक और मधु कुमार नाम के दो आरोपियों ने दोस्त की दुकान में 2000 रुपये के नोट की फोटोकॉपी की। इसके बाद उन्होंने पेपर को नोट के साइज में काटा। साथ ही नोट को असली की तरह दिखाने के लिए उन्होंने ग्लिटर पेन का भी इस्तेमाल किया।

कुल 25 नकली नोट बनाए
गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी एक मोबाइल शॉप में काम करते हैं जबकि एक मैकेनिक है और एक आरोपी ऑटो ड्राइवर है। उन्होंने शराब की आठ दुकानों में इन नोटों को असली बताकर चला भी दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आठ नोट बरामद हुए हैं। उन्होंने कुल 25 नोट बनाए थे। सभी नकली नोट बरामद करने की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+