बेंगलुरू मैन केे ISIS से जुड़े तार, कुल्लू से गिरफ्तार
बेंगलुरू के रहने वाले 23 साल के युवक को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम अबीद खान है।
बेंगलुरू। बेंगलुरू के रहने वाले 23 साल के युवक को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया गया है, उसके तार आतंकी संगठन आईएसआई से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अबीद खान है, जिससे आज आज एनआईए की टीम पूछताछ करेगी।
इस बारे में मीडिया को जानकारी डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस संजय कुमार ने दी, उन्होंने कहा कि अबीद खान कुल्लू में फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहा था, उसका नाम आईएसआई के खिलाफ चल रही जांच के दौरान सामने आया और उसके खिलाफ हमारे पास कई सबूत है जो कि उसके और आईएसआई के रिश्ते की पुष्टि करते हैं।
अबीद खान आईएसआईएस की विचारधारा से काफी प्रभावित
जांच के दौरान जो बात निकलकर सामने आयी है उसके हिसाब से खान आईएसआईएस की विचारधारा से काफी प्रभावित है। अबीद से आज एनआईए की टीम पूछताछ करेगी, अबीद का आतंकी संगठन में क्या रोल है और वो कैसे इसके संपर्क में आया, इस बारे में अभी कुछ क्लीयर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications