फिर शर्मसार बेंगलुरु, संभ्रात मर्दों ने सरेआम नार्थ-ईस्ट की लड़कियों को पीटा, दी अश्लील गालियां
बेंगलुरु के बानसवाड़ी कॉलोनी में शहर के कुछ संभ्रात लोगों द्वारा सरेआम दो नार्थ-ईस्ट की लड़कियों की डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है।
बेंगलुरु। एक बार फिर से भारत के पढ़े-लिखे शहरों में से एक कहा जाना वाला बेंगलुरु गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आया है, नए साल के जश्न के दौरान यहां जिस तरह से लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, उसकी आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से यहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है।
मलाइका अरोड़ा का सवाल...लड़कियों के छोटे कपड़े पश्चिमी कल्चर और रेप भारतीय सभ्यता?
यहां के बानसवाड़ी कॉलोनी में शहर के कुछ संभ्रात लोगों द्वारा सरेआम दो नार्थ-ईस्ट की लड़कियों की डंडे से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है, इन लोगों ने केवल लड़कियों को मारा ही नहीं बल्कि उन्हें अश्लील गालियां भी दीं।
एक वीडियो भी सामने आया है
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ पुरूष दो नार्थ-ईस्ट की लड़कियों को पीट रहे हैं और गालियां दे रहे हैं, ये दोनों लड़कियां बैंगलोर में स्टूडेंट हैं, दोनों पार्किंग को लेकर अपने पड़ोसी से बात करने गई थीं, जिस पर इन दोनों के पड़ोसी भड़क गए और उन्हें पीटने लगे और गालियां देने लगे।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
ये पूरी घटना कॉलोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो में जो इंसान लड़कियों को डंडे से पीट रहा है, वो रिटायर्ड प्रिसिंपल बताया जा रहा है।
देखें वीडियो..