अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़कर भागना पड़ा, 30 घायल

बेंगलुरू। कर्नाटक के रामनगर जिले के मगादी में रविवार को उस समय अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को छोड़कर भागना पड़ा, जब उन पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। लगातार मधुमक्खियों को काटने से लोगों में भगदड़ मच गई। इससे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। काफी देर तक शव यूं ही रखा रहा क्योंकि मधुमक्खियों ने उसे घर लिया। जब लोगों को कुछ नहीं सूझा तो फिर लोग कंबल और टाट के बोरे ओढ़कर आए और मुश्किल से शव का अंतिम संस्कार किया। घायल लोगों को मगादी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bengaluru honey bees attack to mob while funeral procession

एनबीटी की खबर के अनुसार, रविवार को मगादी में लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे कि उन पर मधुमक्खियां टूट पड़ी। पहले तो लोगों को लगा कि ये मक्खियां शायद ऐसे ही निकल रही हैं लेकिन जब ये सबको काटनी लगीं तो लोग भागने लगे। आखिर में लोगों को शव को भी छोड़कर भागना पड़ा। माना जा रहा है कि मधुमक्खियों ने शव के पास जल रही अगरबत्तियों से निकल रहे धुएं को अपने लिए खतरा समझ लोगों पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+