महिला बाथरूम में नहा रही थी, बावर्ची ने खिड़की के सुराख से बना लिया वीडियो
महिला बाथरूम में नहा रही थी कुक ने खिड़की से सुराख से बना ली वीडियो
बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक बावर्ची को महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु के बेलंदुर में ये कुक घर-घर जाकर खाना बनाने का काम करता है। एक घर में जब इसने देखा कि महिला नहा रही है और खिड़की के सुराख से वो दिख रही है। उसने जब देखा कि इसकी वीडियो बन सकती है तो इसने खिड़की से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला की निगाह खिड़की पर सटाए मोबाइल पर पड़ गई तो उसने शोर मचा दिया।
महिला ने देख लिया, कोई बना रहा वीडियो
एनबीटी की खबर के मुताबिक, आरोपी कुक भाष्कर अहलदार घर-घर जाकर खाना बनाता है। इसने एक फ्लैट में महिला का नहाते समय विडियो बना लिया। पीड़ित महिला फ्लैट में थी। वो नहाने के लिए गई तो भाष्कर ने उसका वीडियो बना लिया। जब उसने देखा कि खिड़की के बाहर कोई मोबाइल पकड़े हैं तो महिला ने शोर मचाया जिससे उसका कमरे से पति बाहर आया लेकिन तब तक भाष्कर वहां से भाग गया।
सीसीटीवी से हुई पहचान
महिला के पति ने उसे भागते हुए देखा लेकिन पहचान नहीं पाया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद कुक की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पुलिस कर रही जांच, वीडियो फॉरवर्ड तो नहीं किया
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को साइबर सेल के पास भेजा जा है जिससे पता लगाया जा सके कि उसने यह वीडियो किसी को फारवर्ड तो नहीं किया था। हालांकि आरोपी ने वीडियो को कहीं भी शेयर करने से इनकार किया है और कहा है कि उसने वीडियो को डिलीट कर दिया था लेकिन पुलिस को शक है कि उसने वीडियो किसी को भेजी हो सकती है।
भोपाल गैंगरेप: जीआरपी एसपी की संवेदनहीनता, बोलीं- हमारे तो सिर में दर्द हो गया