CJ Roy Last Post: मौत से 4 दिन पहले सीजे रॉय ने पोस्ट किया था ये VIDEO, सुनकर सभी दंग रह गए!
Bengaluru CJ Roy Last Post: 30 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में रियल एस्टेट और फिल्म जगत को बड़ा सदमा लगा, जब कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय (Dr. Roy Chiriankandath Joseph, उर्फ CJ Roy) की मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ऑफिस में खुद को गोली मार ली।
57 साल के रॉय को नारायणा हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वे नहीं बच सके। घटना रिचमंड सर्कल के पास लैंगफोर्ड रोड ऑफिस में हुई, जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक डिटेल्स का इंतजार कर रही है। लेकिन, खास बात यह है कि मौत से ठीक 4 दिन पहले (26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस) सीजे रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। क्या था इस वीडियो में? आइए जानते हैं...

CJ Roy Last Video Viral: वीडियो में क्या कहा सीजे रॉय ने?
इंस्टाग्राम रील में CJ Roy ने कहा, 'प्रिय दोस्तों, गुड आफ्टरनून! आपको और आपके परिवार को 77वें भारतीय राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह हम सभी के लिए एक खास दिन है। सभी लोग अपने परिवार को यह दिवस की शुभकामनाएं दें।' वीडियो में वे मुस्कुराते हुए, उत्साह से बात कर रहे थे। बैकग्राउंड ऑफिस या घर का प्रतीत हो रहा था। इस वीडियो पर 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि कितना जिंदादिल इंसान थे ... कोई संकेत नहीं था, ऐसी घटना का।
Confident Group Post Over CJ Roy: मौत के बाद कॉन्फिडेंट ग्रुप का पोस्ट
कंपनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@confidentgroupofficial) ने दुख जताते हुए लिखा- 'हम उनसे अलग हो गए हैं, लेकिन उस रास्ते से नहीं जो उन्होंने हमें दिखाया था। उन्होंने जो सबक सिखाए, जिन मूल्यों पर वे चले, और जो विजन उन्होंने हमें सौंपा, वह हमारी आगे की यात्रा में मार्गदर्शन करता रहेगा। वह हमारा आत्मविश्वास, हिम्मत और ताकत थे। उनकी मौजूदगी में दिशा मिली; उनके शब्दों में मकसद मिला। पूरा कॉन्फिडेंट ग्रुप परिवार हमारे प्यारे चेयरमैन डॉ. रॉय सीजे के अचानक और अपूरणीय नुकसान पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
CJ Roy कितने जिंदादिल थे?
सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते थे। फैमिली, लग्जरी कार्स (12+ Rolls-Royce, Bugatti Veyron, Lamborghini), ट्रैवल और फेस्टिवल्स की तस्वीरें/वीडियो पोस्ट करते। न्यू ईयर 2026, क्रिसमस, परिवार के साथ वीडियो - हमेशा पॉजिटिव और एनर्जेटिक। 6 नवंबर 2025 को अपनी 12वीं Rolls-Royce Phantom खरीदने की पोस्ट की थी। सफल बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर (मोहनलाल की फिल्में), परोपकारी - लेकिन अंदरूनी दबाव किसी को पता नहीं चला। यह वीडियो मौत के बाद वायरल होने से लोगों को और सदमा लगा - बाहर से सब ठीक लग रहा था। मानसिक स्वास्थ्य और दबाव की बातें फिर से चर्चा में हैं। पुलिस जांच से और डिटेल्स आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications