CJ Roy Net Worth: कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन की Bengaluru में मौत! कितनी संपत्ति छोड़ गए-घर में 12 Rolls Royce?
CJ Roy Death Reason: 30 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में एक बड़ा सदमा लगा, जब कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय (Dr. Roy Chiriankandath Joseph, उर्फ CJ Roy) ने अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 57 वर्षीय रॉय को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वे नहीं बच सके।
घटना उनके लैंगफोर्ड रोड ऑफिस (रिचमंड सर्कल के पास) में हुई, जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही थी। पुलिस ने इसे सुसाइड केस दर्ज किया है और जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि टैक्स रेड और पूछताछ से तनाव बढ़ा, जिससे यह कदम उठाया। कितनी संपत्ति है? पत्नी और बच्चे कौन? कितनी कारें? आइए जानते हैं...

Who Was CJ Roy: सीजे रॉय कौन थे?
केरल के कोच्चि से मूल रूप से ताल्लुक रखने वाले सीजे रॉय ने 1991 में कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की। शुरुआत में साधारण जॉब से शुरू कर डॉट-कॉम क्राइसिस के बाद रियल एस्टेट में बड़ा नाम बने। ग्रुप रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट में सक्रिय है। भारत, यूएई और अमेरिका में फैला हुआ। जीरो-डेब्ट मॉडल (कोई लोन नहीं) के लिए जाना जाता है। 165 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किए, 43 मिलियन से ज्यादा स्वॉयर फीट डेवलपमेंट, 15,000+ कस्टमर्स। बेंगलुरु में ज़ायन हिल्स गोल्फ काउंटी (3,000 करोड़+ की प्रोजेक्ट) जैसी बड़ी डील्स। 31 मार्च 2025 तक ग्रुप की एसेट्स ₹2,039 करोड़ (कंपनी रिपोर्ट्स से) थी।

- अन्य काम: मलयालम फिल्म प्रोडक्शन (कैसानोवा, मराक्कर: लायन ऑफ अरेबियन सी, आइडेंटिटी आदि - मोहनलाल, सुरेश गोपी जैसों के साथ)। टीवी रियलिटी शो स्पॉन्सर (स्टार सिंगर, बिग बॉस मलयालम)। स्लोवाक रिपब्लिक के ऑनरेरी कौंसुल (कर्नाटक-केरल)। परोपकार: केरल फ्लड रिलीफ में 100+ घर बनवाए, हार्ट सर्जरी, डायलिसिस, कैंसर ट्रीटमेंट आदि में मदद।

CJ Roy Net Worth: सीजे रॉय की कुल संपत्ति कितनी?
मीडिया सोर्स के मुताबिक, सीजे रॉय की कुल संपत्ति $1 बिलियन (₹8,000-8,500 करोड़) से ज्यादा है। ग्रुप की एसेट्स ₹2,039 करोड़ से अधिक है। पर्सनल वेल्थ में लक्जरी एसेट्स, प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट्स से ज्यादा है।

- कार कलेक्शन: 12 Rolls-Royce (Phantom VIII सहित), Lamborghini, Bentley, Mercedes-Benz, और Bugatti Veyron। कुछ रिपोर्ट्स में Gulfstream G650 प्राइवेट जेट, दुबई/मुंबई/एलए में लग्जरी होम्स और आर्ट कलेक्शन का जिक्र है।
- पहली कार: 1994 में Maruti 800 (₹1.10 लाख में खरीदी), 27 साल बाद ₹10 लाख में वापस खरीद ली। कंपनी प्राइवेट होने से सटीक वैल्यूएशन मुश्किल है। रियल एस्टेट एम्पायर, फिल्म प्रोडक्शन और स्पॉन्सरशिप से कमाई बड़ी रही।

CJ Roy Death Reason: सीजे रॉय की मौत का कारण क्या?
30 जनवरी 2026 को IT रेड के दौरान ऑफिस में अकेले थे। बताया जा रहा है कि लाइसेंस्ड फायरआर्म से गोली मारी। हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन नहीं बचे। पुलिस ने सुसाइड कन्फर्म किया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कर्मचारियों ने तनाव की बात कही। ग्रुप पर पिछले सालों में IT जांच (टैक्स चोरी के आरोप), लेकिन हाई कोर्ट ने कुछ मामलों में राहत दी।

CJ Roy Family Tree: परिवार में कौन-कौन?
- पत्नी: लिनी रॉय (ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी बिजनेस संभालती हैं)।
- बच्चे: बेटा रोहित रॉय (ग्रुप में इंटरनेशनल बिजनेस और डिजाइन हेड), बेटी रिया।
सीजे रॉय की मौत ने रियल एस्टेट और एंटरटेनमेंट जगत को झकझोर दिया। वे एक सेल्फ-मेड बिजनेसमैन थे, जिन्होंने जीरो-डेब्ट मॉडल से एम्पायर बनाया। नेट वर्थ के अनुमान बड़े हैं, लेकिन सटीक आंकड़े प्राइवेट होने से अनिश्चित है। पुलिस जांच जारी है ।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications