बेंगलुरू: झड़प के बाद दो बदमाशों को गोली मारी, पुलिस पर चाकू से किया था हमला
बेंगलुरू:पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारी,चाकू से किया था हमला
नई दिल्ली। बेंगलुरू सिटी क्राइम ब्रांच के जवानों और दो उपद्रवियों के बीच झड़प की खबर है। बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच से जानकारी देते हुए बताया कि दो उपद्रवियों ने सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच के स्टाफ पर चाकू से हमला कर दिया। बीटीएम लेक इलाके में पुलिस और गुंडों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद गुंडों ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। जबावी कार्रवाई के दौरान पुलिस को उनपर गोली चलानी पड़ी।
झड़प के दौरान गुंडों को काबू में करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। गोली दोनों ही गुंडों के घुटनों से नीचे मारी गई। हमले के बाद दोनों ही घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बेंगलुरु स्थित केंद्रीय अपराध शाखा ने कथित खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि जरनैल सिंह बेंगलुरु छुपा हुआ था। वो बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहा था और किराए के मकान पर रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। वाटेंड जरनैल सिंह के खिलाफ फरवरी 2019 में आंतरिक सुरक्षा संभाग ने मामला दर्ज किया था, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।