Bengaluru Chennai Bullet Train: 1.15 घंटे में पहुंचेंगे बेंगलुरु से चेन्नई, 3 सुरंग के अंदर होगा सफर
Bengaluru Chennai Bullet Train: चेन्नई-बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दक्षिण भारत के परिवहन परिदृश्य को पूरी तरह बदलने वाला है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) ने 306 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए चार संभावित अलाइनमेंट का अध्ययन करने के बाद सबसे छोटे और तकनीकी रूप से उपयुक्त रूट को अंतिम रूप दे दिया है। यह कॉरिडोर मुख्य रूप से एलिवेटेड होगा, जबकि करीब 26-30 किमी हिस्सा भूमिगत सुरंगों से गुजरेगा।
बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड से बैयप्पनहल्ली के बीच 12 किमी लंबी सुरंग प्रस्तावित है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित मोगिली घाट क्षेत्र में 11.5 किमी की टनल बनाई जाएगी, वहीं चेन्नई शहर में लगभग 2.5 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड रहेगा। सुरंग के अंदर कंस्ट्रक्शन कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

Bengaluru Chennai Bullet Train: रूट पर होंगे 8 स्टेशन
इस लाइन पर कुल 8 प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे-बैयप्पनहल्ली, व्हाइटफील्ड, कोडिहल्ली, हुदुकुला, रामपुरम, परंदूर, पूनमल्ली और चेन्नई सेंट्रल। कोडिहल्ली के पास मेंटेनेंस डिपो भी विकसित होगा।
- परियोजना का सबसे बड़ा लाभ यात्रा समय में कमी के रूप में मिलेगा। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस से चेन्नई से बेंगलुरु पहुंचने में लगभग साढ़े चार घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन से यह दूरी मात्र 1 घंटा 13 मिनट में तय हो सकेगी।
- ट्रेनों को 350 किमी/घंटा की अधिकतम गति के लिए डिजाइन किया जाएगा और परिचालन गति 320 किमी/घंटा होगी।
Bengaluru Chennai Bullet Train News: पहले चरण में होगा काम
आम बजट 2026-27 में इस कॉरिडोर को देश के सात प्रमुख हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में शामिल किया गया है। पहले चरण में केवल चेन्नई-बेंगलुरु सेक्शन पर काम होगा, जबकि मैसूर विस्तार को दूसरे चरण में लिया जाएगा। LiDAR तकनीक से सर्वे पूरा हो चुका है और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
Bullet Train Project: साउथ इंडिया हाई-स्पीड डायमंड का बनेगा हब
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कॉरिडोर 'साउथ इंडिया हाई-स्पीड डायमंड' का अहम हिस्सा बनेगा, जो भविष्य में चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद को अल्ट्रा-फास्ट नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे आईटी कॉरिडोर, मैन्युफैक्चरिंग हब और रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। परंदूर एयरपोर्ट के पास स्टेशन बनने से एयर-रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी और लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications