"ब्राह्मण" जीन्स लिख कर ट्रोल हुई बेंगलुरू CEO की नई पोस्ट हुई वायरल, अब खुद बताया कौन है अनुराधा तिवारी?
Who is Anuradha Tiwari: बेंगलुरू की सीईओ अनुराधा तिवारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर "ब्राह्मण" जीन्स लिखने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। "ब्राह्मण" जीन्स वाली पोस्ट पर ट्रोल होने के बाद सीईओ अनुराधा तिवारी कौन हैं? इस बारे में सर्च किया जाने लगा, इतना ही नहीं मीडिया चैनलों में भी इस हेडलाइन के साथ खबरें प्रकाशित की और बताया कौन हैं अनुराधा तिवारी?
वहीं अब अनुराधा तिवारी ने एक दिन बाद मंगलवार को एक और पोस्ट शेयर की है और खुद ही इस बात का जवाब दिया है कि कौन है अनुराधा तिवारी?

"ब्राह्मणजीन" ट्रेंड करने लगा था
पहले बता दें ये ही अनुराधा तिवारी ने ट्राइसेप्स फ्लेक्स करते हुए, नारियल पानी पीते हुए "ब्राह्मण" जीन्स लिखकर एक फोटो शेयर की थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। सोशल मीडिया पर हैशटैग "ब्राह्मणजीन" ट्रेंड करने लगा था।
आक्रोशित यूजर्स ने जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बेंगलुरू की सीईओ अनुराधा तिवारी पर जमकर हमले किए, लोगों ने अनुराधा तिवारी पर अपनी जाति को महिमा मंडित करने का अरोप लगाया। हालांकि कई यूसर्ज ने अनुराधा तिवारी के पक्ष भी लिया।
ट्रोल हुई बेंगलुरू CEO ने अब खुद बताया कौन है अनुराधा तिवारी?
ट्रोल होने के बाद बेंगलुरू की सीईओ अनुराधा तिवारी ने मंगलवार को एक नई पोस्ट लिखी जिसके बाद फिर अनुराधा तिवारी की पोस्ट पर बहस छिड़ गई है।
अनुराधा तिवारी ने अपनी पोस्ट में न्यूज की हेडलाइन शेयर करते हुए लिखा
कौन हैं अनुराधा तिवारी?
ये एक गौरवान्वित ब्राह्मण हैं और सामान्य वर्ग से आती हैं, जो भारत में सबसे शोषित समूह है।
आरक्षण- नहीं
मुफ़्त-नहीं
किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता - नहीं
लेबल दिया गया- उत्पीड़क, जातिवादी, गोमूत्र पीने वाला।
जातिगत लाभ- दैनिक दुर्व्यवहार और घृणा
और बस यह मेरे बारे में नहीं है; यह भारत के हर आम ब्राह्मण की वास्तविकता है।
Who is Anuradha Tiwari?
She is a proud Brahmin and belongs to General category, the most exploited group in India.
Reservation- No
Freebies- No
Any kind of govt help- No
Labeled as- Oppressor, Casteist, Cow urine drinker.
Caste benefits- Daily abuse & hatredAnd this isn’t… pic.twitter.com/XHiIpg4aIR
— Anuradha Tiwari (@talk2anuradha) August 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications