मां बनी डायन! 'कफ सिरप' पिलाकर बेटे को किया बेहोश, फिर सुला दी मौत की नींद...सूचना सेठ CEO का खुलासा
बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ ने गोवा में अपने ही 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के पीछे की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। कातिल मां ने बेटे की हत्या की योजना पहले से बना ली थी। गोवा पुलिस ने मामले की जांच में यह खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में हत्या हुई थी, वहां उन्हें एक बड़ी और एक छोटी कफ सिरप की दो बोतलें मिलीं। दोनों पूरी तरह से खाली थीं। जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर महिला ने बेटे को बेहोश करने के लिए किया गया था।

गोवा पुलिस को संदेह है कि आरोपी महिला ने पहले कफ सिरप की पिलाकर बेटे को बेहोश किया। फिर तकिये या कपड़े से उसका गला घोंट दिया। अधिकांश कफ सिरप में ऐसे रसायन होते हैं जो नींद लाते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित न तो शोर मचा सका और न ही भाग सका। आखिर क्यों मां बनी डायन?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सूचना सेठ का अपने पति से अच्छे संबंध नहीं थे। साल 2022 से दोनों के बीच तलाक प्रक्रिया जारी है। कोर्ट के आदेश पर पति रविवार को अपने बच्चे के साथ समय बिताने आया करता था। यह बात आरोपी महिला को नापसंद थी।
क्या है मामला?
दरअसल, सूचना सेठ ने कथित तौर पर गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी। बाद में उसने शव को बैग में भरकर कर्नाटक भागने की कोशिश की। उसे चित्रदुर्ग में तब गिरफ्तार किया गया, जब उसके टैक्सी ड्राइवर ने संदेह के चलते स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गया। गिरफ्तार महिला ने हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि जब वह जागी तो, लड़का पहले ही मर चुका था। पोस्टमार्टम जांच से पता चला है कि 4 वर्षीय मृत बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम जांच से यह भी पता चला कि बच्चे को कपड़े के तकिए से दबाए जाने के दौरान बिल्कुल भी संघर्ष नहीं करना पड़ा था।
हत्या की पहले से बनाई थी योजना
पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि सूचना सेठ ने उसे मौत के घाट उतारने से पहले उसकी इंद्रियों को कमजोर करने के लिए नींद लाने वाली सिरप की भारी खुराक दी होगी। पुलिस ने कहा कि बोतलों की खोज से यह भी पता चलता है कि उसने पहले से ही हत्या की योजना बनाई होगी।
अपार्टमेंट के सर्विस स्टाफ ने बताया कि महिला अपने साथ बड़ी बोतल लेकर आई थी। हालांकि, उसने यह कहते हुए कर्मचारियों से कफ सिरप की एक छोटी बोतल खरीदने के लिए कहा कि उसे खांसी है। सूचना सेठ ने 6 जनवरी को अपार्टमेंट में चेक इन किया था और 8 जनवरी तक रुकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications