Bengal SIR: 4 बार की TMC सांसद के मां और बेटों को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस, ये है मामला
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं और जल्दबाजी के आरोप लगाए हैं। इस बीच टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के परिवार के सदस्यों को भी सुनवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं। विसंगतियों के आधार पर सांसद की मां और और बेटों समेत चार सदस्यों को नोटिस थमाया है।
बारासात से चार बार की सांसद काकोली घोष दस्तीदार के दोनों बेटों को SIR प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। यही नहीं, उनकी मां और बहन को भी संबंधित बीडीओ कार्यालय में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सांसद के परिवार के सदस्य शनिवार (27 दिसंबर) को ही बीडीओ दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Kakoli Ghosh Dastidar हैं टीएमसी की दिग्गज नेता
बारासात से चार बार की सांसद काकोली घोष दस्तीदार को ममता बनर्जी के करीबी लोगों में शुमार किया जाता है। एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ उन्होंने संसद में जोरदार आवाज उठाई थी। विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान वह बेहोश भी हो गई थीं। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य बीडीओ दफ्तर में जाकर अपना पक्ष रखेंगे।
काकोली ने बताया कि ड्राफ्ट लिस्ट में उनके दोनों बेटों के नाम गायब थे, जबकि वे सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को यह तक नहीं पता कि सुनवाई में उनसे क्या पूछा जा रहा है और उनके नाम जबरन सूची से हटाए जा रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Bengal SIR प्रक्रिया पर TMC उठा रही है सवाल
टीएमसी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया बेहद जल्दबाजी में कराई जा रही है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इस प्रक्रिया के त्रुटिपूर्ण होने का दावा कर चुके हैं। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि जो काम आम तौर पर दो साल में पूरा होता है, उसे सिर्फ दो महीनों में क्यों निपटाया जा रहा है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आने के बाद कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां उजागर हुई हैं।
Bengal SIR में सामने आई हैं कई त्रुटियां
- डानकुनी नगर पालिका के तृणमूल पार्षद सूर्या डे के नाम के आगे 'मृत' दर्ज होना, माकपा राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बेटे के सरनेम में गलती और मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय के नाम में त्रुटि जैसे मामले सामने आए हैं।
- खंड घोष विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक नवीनचंद्र बाग की मां, भाई और बहनोई को भी सुनवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications